फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two-day inspection tour of NAAC team completed, report prepared

Sonipat News: नैक टीम का दो दिवसीय निरीक्षण दौरा संपन्न, तैयार की रिपोर्ट

Fri, 17 May 2024 09:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 17 May 2024 09:20 PM IST
विज्ञापन
Two-day inspection tour of NAAC team completed, report prepared
सोनीपत। टीकाराम कन्या महाविद्यालय में नैक पीयर टीम का दो दिवसीय दौरा शुक्रवार को संपन्न हो गया। दो दिवसीय दौरे पर 15 मई को पहुंची नैक पीयर टीम के सदस्यों चेयरपर्सन डॉ. चंद्रकला पाड़िया, समन्वयक सदस्य डॉ. एम डेनियल मुथैया व डॉ. बबन तायवाडे ने संस्था के प्रधान सुरेंद्र सिंह दहिया, महासचिव भूपेंद्र सिंह दहिया, कोषाध्यक्ष रजनीत मलिक से बातचीत कर संस्था संबंधी जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन

निरीक्षण के पहले दिन प्राचार्य डॉ. संतोष राठी ने कॉलेज से संबंधित सभी प्रकार का ब्योरा पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुत किया। आईक्यूएसी समन्वयक गीता ने आईक्यूएसी की पीपीटी प्रस्तुत की। टीम ने स्नातक व स्नातकोत्तर विभागों, विभिन्न प्रकोष्ठों- महिला प्रकोष्ठ, कानूनी प्रकोष्ठ, रेड क्रॉस, एनएसएस, पुस्तकालय, रसायन लैब, भौतिकी लैब, कंप्यूटर लैब व भूगोल लैब का निरीक्षण किया। कॉलेज की उप अधीक्षक अनीता राठी ने कार्यालय रिकॉर्ड दिखाया।
विज्ञापन

नैक टीम ने छात्राओं, अभिभावकों, पूर्व छात्राओं से भी बातचीत की। छात्राओं ने नैटबॉल मैच और योगा का प्रदर्शन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से हरियाणवी संस्कृति से परिचित करवाया। दूसरे दिन टीम ने कॉलेज संबंधित दस्तावेजों की जांच करते हुए अपनी रिपोर्ट तैयार की। प्राचार्य डॉ. संतोष राठी ने टीम के सदस्यों को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed