फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two Congress councilors join BJP

Sonipat News: कांग्रेस के दो पार्षद भाजपा में शामिल

Mon, 19 May 2025 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 19 May 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Two Congress councilors join BJP
फोटो 14: सोनीपत की नई अनाज मंडी में आयोजित राज्य स्तरीय गुरु गोरखनाथ प्रकट समारोह के दौरान निगम
सोनीपत। नगर निगम में कांग्रेस का कुनबा लगातार कम हो रहा है। दो निगम पार्षदों ने रविवार को कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। इनमें वार्ड नंबर 2 से पार्षद सुरेंद्र नैय्यर और वार्ड नंबर 17 से पार्षद नवीन तंवर हैं।
विज्ञापन

इससे पहले मेयर ने उप चुनाव के दौरान वार्ड नंबर छह से निगम पार्षद रेनू सैनी को भाजपा में शामिल किया था। 11 जुलाई 2024 को तत्कालीन मेयर निखिल मदान ने भाजपा का दामन थाम लिया था। उसके बाद निखिल मदान भाजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़े और जीतकर विधायक बने।
विज्ञापन

रविवार को आयोजित समारोह के दौरान भाजपा में शामिल हुए निगम पार्षदों को प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने पार्टी का पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। जोगी समाज के प्रदेशाध्यक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश जोगी ने अपनी टीम के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में विश्वास जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रागनी गायक पंडित रणबीर सिंह बड़वासनी, बैंयापुर गांव के सरपंच हिमाचल पहलवान, बड़वासनी के पूर्व सरपंच बिजेंद्र, भटगांव के सरपंच नीरज कुमार, ब्लॉक समिति सदस्य प्रियव्रत योगी समेत अन्य लोग भी भाजपा में शामिल हुए।

इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में पार्षदों व अन्य लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री व प्रदेशाध्यक्ष ने पार्टी में शामिल होने पर उन्हें पूरा मान-सम्मान देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed