{"_id":"61785ac1d3923b174f6c87a2","slug":"two-buses-running-without-paying-tax-seized-70-passengers-remained-upset-for-two-hours-sonipat-news-rtk6282001150","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना टैक्स जमा कराए चल रहीं दो बसें जब्त, 70 यात्री दो घंटे रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना टैक्स जमा कराए चल रहीं दो बसें जब्त, 70 यात्री दो घंटे रहे परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना टैक्स जमा कराए केजीपी के रास्ते उत्तर प्रदेश से राजस्थान जा रहीं दो बसों को परिवहन विभाग की टीम ने जब्त कर लिया। इस दौरान बसों में सवार करीब 70 यात्री दो घंटे तक परेशान रहे। बाद में परिवहन विभाग के अधिकारियों ने दूसरी बसों की व्यवस्था कराकर उन्हें गंतव्य की तरफ रवाना किया।
उत्तर प्रदेश से हरियाणा में बिना टैक्स जमा कराए बसों का परिचालन किया जा रहा है। बसों को अक्सर रात को निकाला जाता है। ऐसे में परिवहन विभाग के अधिकारियों ने रात को बसों की चेकिंग शुरू कर दी है। मंगलवार तड़के केजीपी पर पुलिस ने दो बसों को रोककर जांच की तो टैक्स जमा नहीं मिला। बस संचालकों के पास हरियाणा में संचालन का वैध प्रमाण पत्र नहीं था। बसों के चालकों ने सवारी भरी होने की बात कहकर कार्रवाई से बचने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने दोनों बसों से यात्री उतारकर उन्हें जब्त कर मुरथल चालक प्रशिक्षण केंद्र में खड़ा कर दिया। बसें उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से 70 यात्रियों को लेकर चली थीं। बसों के पकड़े जाने पर वह केजीपी पर खड़े होकर अपने रूट की बसों का इंतजार करने लगे। करीब एक घंटे तक उनको बस नहीं मिली। इस पर टीम ने सभी को चाय पिलवाई और बसों की व्यवस्था करके उन्हें गंतव्य की तरफ रवाना किया। यदि बस चालक दो दिन में टैक्स जमा कराकर वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करते हैं तो दोनों बसों के चालकों-मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
वर्जन
उत्तर प्रदेश की अवैध रूप से चलने वाली बसों को पकड़ा गया है। उनमें सवार यात्रियों को दूसरे वाहनों में गंतव्यों की तरफ रवाना किया गया। परिचालक से यात्रियों का किराया भी वापस करा दिया गया। अन्य वाहनों की चेकिंग की जा रही है।
विज्ञापन
- राजेश मलिक, सड़क सुरक्षा अधिकारी परिवहन विभाग