फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two brothers come to clean septic tank in Kundli died

Sonipat: फैक्टरी में सेप्टिक टैंक की सफाई को आए दो भाइयों की मौत, जहरीली गैस की चपेट में आने से हुआ हादसा

Wed, 12 Jun 2024 08:27 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 12 Jun 2024 08:27 AM IST
सार

गांव बाजीतपुर सबौली स्थित नॉर्थ प्वाइंट पैकेजिंग फैक्टरी में उत्तर प्रदेश के जिला फिरोजाबाद के अंकुश (24) व उनके छोटे भाई संजय और एक अन्य मजदूर को सेप्टिक टैंक की सफाई को बुलाया गया था। दोनों भाई जैसे ही सेप्टिक टैंक का ढक्कन खोलकर गए तो गैस के प्रभाव में आकर बेसुध होकर टैंक में गिर गए।

विज्ञापन
Two brothers come to clean septic tank in Kundli died
सोनीपत में दो भाइयों की मौत - फोटो : संवाद

विस्तार

सोनीपत के कुंडली क्षेत्र स्थित गांव बाजीतपुर सबौली के निकट नॉर्थ प्वाइंट पैकेजिंग फैक्टरी में मंगलवार रात को सेप्टिक टैंक की सफाई को आए दो भाइयों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सेप्टिक टैंक में गैस के प्रभाव में आकर दोनों भाई टैंक में ही गिर गए। दोनों को नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


गांव बाजीतपुर सबौली स्थित नॉर्थ प्वाइंट पैकेजिंग फैक्टरी में उत्तर प्रदेश के जिला फिरोजाबाद के अंकुश (24) व उनके छोटे भाई संजय और एक अन्य मजदूर को सेप्टिक टैंक की सफाई को बुलाया गया था। जानकारी मिली है कि दोनों भाई जैसे ही सेप्टिक टैंक का ढक्कन खोलकर गए तो उसमें से कोई गैस बनी हुई थी। दोनों उसके प्रभाव में आकर बेसुध होकर टैंक में गिर गए। दोनों को मशक्कत से बाहर निकालने के बाद नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां पर दोनों को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


मामले की सूचना के बाद कुंडली थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान व मामले की जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

फैक्टरी कर्मी अशोक ने बताया कि सेप्टिक टैंक में पानी नहीं था। यह सफाई को उतरे तो गैस के प्रभाव में आकर बेसुध हो गए। कंपनी में सेलो टेप बनाने का काम किया जाता है। वहीं कुंडली थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed