{"_id":"6287e97be9a12a338039a03a","slug":"two-bikes-caught-fire-after-collision-three-youths-were-scorched-sonipat-news-rtk647241997","type":"story","status":"publish","title_hn":"टक्कर के बाद दो बाइकों में लगी आग, तीन युवक झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टक्कर के बाद दो बाइकों में लगी आग, तीन युवक झुलसे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोहाना। खंदराई मोड़ के पास दो बाइक में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे के बाद दोनों बाइक में आग लग गई। इससे बाइकों पर सवार तीन युवक झुलस गए। तीनों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से एक युवक को गंभीर हालत के चलते पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। दमकल केंद्र की टीम ने आग पर काबू पाया। शहर थाना गोहाना की पुलिस घटना की जांच कर रही है।
गांव खंदराई निवासी संजू (18) और अभिषेक (19) एक बाइक पर सवार थे। जबकि दूसरी बाइक पर ईशापुर खेड़ी निवासी सुशील (18) सवार था। वीरवार रात करीब सवा नौ बजे दोनों बाइक खंदराई मोड़ के पास आमने-सामने टकरा गई। जिसके बाद बाइक और उन पर सवार तीनों युवक सड़क पर गिर गए। सड़क पर गिरते ही बाइकों में आग लग गई। दोनों बाइकों की पाइपों और टंकियों से पेट्रोल लीक हो गया, जिससे आग तेजी से फैल गई। देखते ही देखते बाइकों में आग भड़क गई। तीनों युवक आग की चपेट में आने से झुलस गए। राहगीरों ने तीनों युवकों को आग से निकाला, लेकिन तब तक संजू बुरी तरह से झुलस चुका था। हादसे की सूचना मिलते ही शहर थाना गोहाना से पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों युवकों को नागरिक अस्पताल भिजवाया गया। वहां से संजू को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने दमकल केंद्र में सुचना दी। इसके बाद टीम दमकल गाड़ी लेकर मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक बाइक जलकर ढांचा बन चुकी थी।