{"_id":"6575f74ee6aaf98c4a0dab28","slug":"two-arrested-with-pistol-and-29-cartridges-sonipat-news-c-197-1-snp1001-10623-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पिस्तौल व 29 कारतूस के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पिस्तौल व 29 कारतूस के साथ दो गिरफ्तार
Sun, 10 Dec 2023 11:07 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 10 Dec 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
खरखौदा। गांव मोहम्मदाबाद के पास से खरखौदा थाना पुलिस की टीम ने दो युवकों को अवैध हथियार व कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी उत्तर प्रदेश के जिला बागपत के गांव लुहारा निवासी अभिषेक और सोनीपत के मल्हा माजरा का रहने वाला नवीन है। खरखौदा पुलिस रात में गश्त पर थी। इस दौरान मोहम्मदाबाद में जलघर के पास एक कार संदिग्ध अवस्था में खड़ी दिखाई दी। कार के पास खड़े दो युवकों की तलाशी ली तो उनके पास से दो पिस्तौल व 29 कारतूस बरामद हुए। दोनों आरोपियों की पहचान अभिषेक व नवीन के रूप में हुई। दोनों ने बताय कि वे हथियार व गोलियां गांव जठेड़ी गांव के एक व्यक्ति से लेकर आए थे।
विज्ञापन