फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two agencies will purchase PR paddy in the mandis from tomorrow.

Sonipat News: मंडियों में कल से दो एजेंसियां करेंगी पीआर धान की खरीद

Sun, 21 Sep 2025 02:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 21 Sep 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Two agencies will purchase PR paddy in the mandis from tomorrow.
सोनीपत। अनाज मंडियों में पीआर धान (मोटा धान) की सरकारी खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर 22 सितंबर से शुरू होगी। जिले में सात मंडियां आवंटित की गई हैं। इनमें से कागजों जाखौली में खरीद केंद्र की व्यवस्था है, लेकिन धरातल पर खरीद केंद्र नाम की कोई व्यवस्था नहीं है। सरकार ने दो एजेंसियों को पीआर धान की खरीद करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकृत किसानों की पीआर धान खरीदी जाएगी। हरियाणा राज्य सहकारी आपूर्ति एवं विपणन संघ लिमिटेड (हैफेड) और हरियाणा वेयरहाउस कार्पोरेशन की ओर से पीआर धान की खरीद की जाएगी। अनाज मंडी में प्रति क्विंटल अलग-अलग रेट तय हैं। सामान्य किस्म के धान का मूल्य प्रति क्विंटल 2369 रुपये व ए ग्रेड किस्म के धान का भाव 2389 रुपये प्रति क्विंटल तक रहेगा।
विज्ञापन

सरकार की ओर से चार मंडियों व तीन खरीद केंद्रों में पीआर धान की खरीद करने के आदेश जारी हुए हैं लेकिन कथूरा व जाखौली खरीद केंद्र में किसी भी आढ़ती ने खरीद शुरू कराने के लिए संपर्क नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले की अनाज मंडियों में धान की किस्म 1509 की आवक भी गति पकड़ रही है। सोमवार से पीआर धान की सरकारी खरीद शुरू होने के साथ आवक बढ़नी शुरू हो जाएगी। हैफेड के पास बारदाने की 900 गांठ और हरियाणा वेयरहाउस कार्पोरेशन के पास 800 गांठ उपलब्ध है।
अधिकारियों का दावा है कि मंडियों में फसल लेकर आने वाले किसानों को परेशानी नहीं आने दी जाएगी। मंडियों में सफाई का कार्य जोरों पर किया जा रहा है। सोनीपत की नई अनाज मंडी में पेयजल के लिए वॉटर कूलर लगाए गए हैं।
अनाज मंडी के बाहर सुलभ शौचालय की भी व्यवस्था की गई है जिससे किसानों को दिक्कत न हो सके। इतना ही नहीं किसानों के लिए विश्राम गृह भी बनाया गया। विश्राम गृह में किसानों के रुकने के लिए उचित व्यवस्था है।

दो दिन पहले किसानों ने किया था अनशन
उपायुक्त सुशील सारवान ने वीरवार को लघु सचिवालय में खरीफ खरीद सीजन की तैयारियों को लेकर संबंधित अधिकारियों की बैठक ली थी। वहीं, उसी दिन लघु सचिवालय के गेट पर भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के बैनर तले किसानों ने लघु सचिवालय परिसर के गेट पर अनशन कर मंडियों में पीआर धान व बाजरे की सरकारी खरीद शुरू कराने की मांग की थी। उन्होंने 22 सितंबर को कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने की चेतावनी दी थी। किसानों की मांग को देखते हुए सरकार ने 22 सितंबर से पीआर धान की खरीद करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
--
वर्जन
पीआर धान की सरकारी खरीद सोमवार से शुरू हो रही है। मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर अपनी फसल का पंजीकरण कराने वाले किसानों का ही धान खरीदा जाएगा। कथूरा खरीद केंद्र में धान की खरीद के आदेश जारी हुए हैं, लेकिन किसी भी आढ़ती ने वहां खरीद शुरू करने के लिए संपर्क नहीं साधा है।-सुरेश कुमार, सचिव मार्केट कमेटी, गोहाना।



- 22 सितंबर से पीआर धान की खरीद को लेकर सरकार की ओर से आदेश जारी हो चुके हैं। खरीद की तैयारियां पूरी कर ली गई है। जाखौली खरीद केंद्र की कोई व्यवस्था नहीं है। वहां, सब्जी मंडी के लिए जमीन खाली पड़ी है। -ज्योति मोर, सचिव, मार्केट कमेटी, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed