फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two accused arrested, MLA met victimized shopkeepers

Sonipat News: दो आरोपी गिरफ्तार, पीड़ित दुकानदारों से मिलीं विधायक

Mon, 12 Feb 2024 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 12 Feb 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested, MLA met victimized shopkeepers
फोटो 51. सोनीपत के गन्नौर स्थित मुख्य बाजार में दुकानदारों से मिलती विधायक निर्मल चौधरी।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गन्नौर। मुख्य बाजार में दुकानदारों के साथ हुई मारपीट व चोरी की वारदात के मामले में रविवार को विधायक निर्मल चौधरी पीड़ित दुकानदारों से मिलने पहुंची। विधायक के साथ एसडीएम डाॅ. निर्मल नागर व सहायक पुलिस आयुक्त गोरखपाल राणा भी पहुंचे। दुकानदारों ने विधायक को आपबीती सुनाते हुए बताया कि कुछ युवकों ने बाजार में लोगों को परेशान कर रखा है। वह लोगों के साथ मारपीट कर उन्हें धमकियां देते हैं, लेकिन उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं जाती। विधायक ने दुकानदारों को आश्वासन देते हुए एसीपी को निर्देश दिए कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

देवेंद्र कादियान के साथ पुलिस आयुक्त से भी मिले दुकानदार :

मुख्य बाजार के दुकानदारों से सामाजिक कार्यकर्ता देवेंद्र कादियान ने भी मुलाकात की। दुकानदारों की परेशानी सुनने के बाद देवेंद्र कादियान उन्हें लेकर पुलिस आयुक्त कार्यालय में पहुंचे। मार्केट के प्रधान हेमंत कामरा, सचिव राजेश, रमेश, रमेश खुराना, डॉ. श्रवण ने पुलिस आयुक्त बी. सतीश बालन के समक्ष दुकानदारों की समस्याओं से अवगत करवाया। पुलिस आयुक्त ने दुकानदारों को आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


आज अदालत में पेश किया जाएगा आरोपियों को :

गन्नौर थाना पुलिस ने दुकानदारों की तरफ से मिली मारपीट व जान से मारने की धमकी देने की अलग-अलग शिकायतों के आधार पर आरोपी मंकित त्यागी, गोलू त्यागी, रोहित व गौरव के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर लिए थे। अब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। इनमें आरोपी गन्नौर निवासी रोहित व गौरव को गिरफ्तार किया है। उन्हें सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा। साथ ही छानबीन करते हुए अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed