फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two accused arrested for stealing goods from factory

Sonipat News: फैक्टरी से सामान चोरी करने दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 04 Mar 2025 03:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 04 Mar 2025 03:11 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for stealing goods from factory
सोनीपत। फैक्टरी से सामान चोरी करने के मामले में राई थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान बिहार के बक्सर जिला के गांव दहीगणा निवासी संजय और उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिला के गांव नंगला निवासी शेरसिंह है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

गुरुग्राम के सेक्टर-10ए निवासी अमिताभ ने 1 मार्च को शिकायत दी थी राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी में डाई कास्टिंग का काम होता है। वहां संजय माल भेजने का काम देखता है और शेरसिंह ट्रांसपोर्ट का चालक है। 6-7 महीने से कागजों में माल कम हो रहा था। 27 फरवरी को स्क्रैप में फैक्टरी में बनने वाले दो पिस्टन पार्ट मिले। उन्हें शक हुआ और सीसीटीवी जांच किए तो पता चला कि 20 फरवरी को संजय ने शेरसिंह के साथ मिलीभगत करके चोरी की है। इस पर दोनों आरोपियों के खिलाफ राई थाना में मुकदमा दर्ज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed