फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Truck driver stabbed by helper during money transaction, died during treatment

सोनीपत में ट्रक चालक पर हमला: रुपयों के लेनदेन में हेल्पर ने मारा चाकू, अस्पताल में उपचार के दौरान मौत

Sat, 18 Nov 2023 02:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 18 Nov 2023 02:21 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ के गांव नौबस्ता निवासी सीमा ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को बताया कि उनके पति विष्णु प्रताप सिंह झज्जर के गांव सांखौल निवासी मुकेश के ट्रक पर चालक थे। उनके साथ उत्तर प्रदेश के जिला गोंडा के गांव हरिवंश डीह निवासी हरीशचंद्र वर्मा हेल्पर था। दोनों सोनीपत में झगड़ा हो गया था। आरोपी हरीशचंद्र ने उनके पति के पेट में चाकू मार दिया था।

विज्ञापन
Truck driver stabbed by helper during money transaction, died during treatment
विष्णु प्रताप का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनीपत के बहालगढ़ रोड स्थित ईसीई कंपनी में मॉल लोड करने के दौरान पैसे के लेनदेन पर हेल्पर के चाकू मारने से घायल हुए ट्रक चालक ने उपचार के दौरान तोड़ दिया है। पुलिस ने इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया है। शव परिजनों को सौंप दिया है। इस मामले में आरोपी हेल्पर को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। अब उसे हत्या के मामले में प्रोडक्शन वारंट पर लिया जाएगा।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ के गांव नौबस्ता निवासी सीमा ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को बताया कि उनके पति विष्णु प्रताप सिंह झज्जर के गांव सांखौल निवासी मुकेश के ट्रक पर चालक थे। उनके साथ उत्तर प्रदेश के जिला गोंडा के गांव हरिवंश डीह निवासी हरीशचंद्र वर्मा हेल्पर था। दोनों 13 नवंबर को रात करीब नौ बजे ईसीई कंपनी सोनीपत में मॉल लोड करने आए थे। यहां पर उनका झगड़ा हो गया था। आरोपी हरीशचंद्र ने उनके पति के पेट में चाकू मार दिया था।
विज्ञापन


मौके पर फैक्टरी कर्मियों ने उनके पति को निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करा दिया था। घटना का पता लगने पर वह सोनीपत आई थी और सारी जानकारी ईसीई कंपनी में लगी। जब उसके पति को होश नहीं आया तो सीमा ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया था। पुलिस ने मामले में आरोपी हरीशचंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसी बीच उपचार के दौरान वीरवार रात को विष्णु प्रताप सिंह की उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में सेक्टर-27 थाना पुलिस ने हत्या की धारा जोड़ दी है। पुलिस ने शुक्रवार को मृतक विष्णु प्रताप सिंह के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस अब आरोपी को हत्या के मामले में प्रोडक्शन वारंट पर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने पैसों के लेनदेन में चाकू मारने की बात कही थी
पुलिस ने आरोपी हरिश्चंद्र को चाकू मारने के मामले में गिरफ्तार कर लिया था। जांच अधिकारी संजय ने बताया कि आरोपी ने पैसों के लेनदेन में चाकू मारने की बात कही थी। वह शराब पीने का आदी है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर दिया था


ट्रक चालक को चाकू मारकर घायल किया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। चालक की मौत के बाद हत्या की धारा भी जोड़ दी गई है। पुलिस आरोपी को अब हत्या के मामले में प्रोडक्शन वारंट पर लेगी। आरोपी से चाकू पहले ही बरामद कर लिया गया था। - इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह, थाना प्रभारी, सेक्टर-27 सोनीपत।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed