{"_id":"66522dadd9c97801f505e752","slug":"truck-driver-dies-in-road-accident-on-kmp-sonipat-news-c-197-1-snp1003-118745-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: केएमपी पर सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: केएमपी पर सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत
Sat, 25 May 2024 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 25 May 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
खरखौदा (सोनीपत)। कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे पर गांव तुर्कपुर के पास हुए हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के साले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के गांव सहोना निवासी आशीष ने बताया कि वह 22 मई को वह अपने जीजा दतिया जिले के गांव पिपरा निवासी बेताल पटवा के साथ मुंबई से संतरे भरकर कुंडली के लिए चले थे। शुक्रवार रात जब वह केएमपी एक्सप्रेस-वे पर तुर्कपुर गांव के पास पहुंचे तो उनके ट्रक का डीजल खत्म हो गया था। उन्होंने पीछे आ रहे एक ट्रक चालक सलीम को डीजल लेकर आने को कहा। कुछ देर बाद सलीम डीजल लेकर आया और उसने अपने ट्रक के उनके ट्रक के आगे खड़ा कर दिया। वह इस दौरान कैन से अपने ट्रक में डीजल डाल रहा था और उसका चालक जीजा बेताल पटवा दोनों ट्रकों के बीच से निकल रहे थे। इस दौरान पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रक आया और उनके ट्रक को टक्कर मार दी। इससे बेताल पटवा की मौत हो गई।