फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Truck driver beaten and broke his leg, two brothers accused

Sonipat News: ट्रक चालक की पिटाई कर तोड़ा पैर, दो भाईयों पर आरोप

Sun, 07 Apr 2024 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 07 Apr 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Truck driver beaten and broke his leg, two brothers accused
खरखौदा। गांव रोहणा निवासी एक ट्रक चालक की पिटाई कर पैर तोड़ने का मामला सामने आया है। घायल चालक को रोहतक पीजीआई में दाखिल करवाया गया है। मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने घायल चालक की शिकायत के आधार पर दो भाईयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव रोहणा निवासी अजय का कहना है कि वह ट्रक पर चालक है। शुक्रवार सुबह खरखौदा के सरकारी स्कूल के सामने मैकेनिक को अपनी गाड़ी दिखाने के लिए गया था। जहां गोपालपुर फिलहाल खरखौदा के बरोणा मार्ग निवासी अरुण आया और उसका फोन छीन लिया। धमकाते हुए कहा कि वह उनकी गाड़ी क्यों नहीं चलाता। इसके बाद उसने अपने भाई अजय को भी फोन कर वहां पर बुला लिया। आरोप है कि दोनों भाइयों ने उसकी पिटाई की और अपनी गाड़ी में बैठाकर अपने घर गोपालपुर ले गए। जहां डंडों से पीटकर पैर तोड़ दिया। बाद में आरोपी उसे गाड़ी में बैठाकर उत्तर प्रदेश ले गए, वहां पर इधर-उधर घुमाकर उसे कुंडली छोड़कर चले गए। जाते समय शिकायत करने पर जान से मार देने की धमकी भी देकर गए। घायल को इलाज के लिए पीजीआई, रोहतक में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed