फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Truck crushed son riding bicycle in front of father, death

पिता के सामने ट्रक ने साइकिल सवार बेटे को कुचला, मौत

Wed, 31 Mar 2021 12:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Truck crushed son riding bicycle in front of father, death
गांव सेरसा मोड़ पर पिता के सामने ही ट्रक चालक ने साइकिल सवार उसके बेटे को कुचला दिया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सामान्य अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

मूलरूप से नेपाल के जिला धारचूला के गांव ओतालेख का रहने वाला हरीश अपने परिवार के साथ गांव सेरसा में किराये के मकान में रहता है। वह जाटी रोड पर ढाबा चलाता है। हरीश ने पुलिस को बताया कि तीन दिन पहले शाम को वह अपने बेटे महेश के साथ ढाबा का सामान लेने के लिए गांव सेरसा जा रहा था। उसका बेटा साइकिल पर सवार होकर उसके आगे चलने लगा। सेरसा मोड़ पर अचानक तेज रफ्तार ट्रक ने उसके बेटे को कुचल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वह उसे लेकर सामान्य अस्पताल में पहुंचा, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हरीश के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही महेश के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed