फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   truck canter accident two person death, two injured

ट्रक ने कैंटर को मारी टक्कर, दो की मौत

Fri, 26 May 2017 11:15 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला सोनीपत
ब्यूरो अमर उजाला सोनीपत Updated Fri, 26 May 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
truck canter accident two person death, two injured
accident
सोनीपत-मेरठ हाईवे पर पलड़ी के पास ट्रक की टक्कर से कैंटर सवार दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

गाजियाबाद से जा रहे थे पंजाब
वीरवार रात को बिहार के गया का रहने वाला सितेंद्र, चंद्रशेखर, विरेंद्र व शिवानंद कैंटर में सवार होकर गाजियाबाद से पंजाब जाने के लिए निकले थे। जब वह पलड़ी नाका के पास पहुंचे तो इसी दौरान उनके कैंटर को एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कैंटर सवार सितेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने मामले की सूचना राई थाना पुलिस को दी। पुलिस ने राहगीरों व ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने चंद्रशेखर को भी मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल शिवानंद को गंभीर हालत के चलते महिला मेडिकल कालेज अस्पताल, खानपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने विरेंद्र के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हादसे के बाद फरार हुए ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


पलड़ी नाका के पास ट्रक व कैंटर की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई और उनके दो साथी घायल हो गए। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-ऋषिकांत, थाना प्रभारी, राई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed