फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Troubled by threats from creditors, sawmill operator goes missing, seven named

Sonipat News: लेनदारों की धमकियों से परेशान आरा मशीन संचालक लापता, सात नामजद

Sun, 13 Oct 2024 04:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 13 Oct 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
Troubled by threats from creditors, sawmill operator goes missing, seven named
गोहाना। लेनदारों की धमकियों से परेशान आरा मशीन संचालक लापता हो गया। आरा मशीन संचालक अपने जानकारी की दुकान पर बाइक, मोबाइल और चिट्ठी छोड़ कर गया। चिट्ठी में पीड़ित ने कई लोगों से परेशान होकर दुनिया छोड़ कर जाने की बात की है। पत्नी की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सिविल रोड शिव मंदिर के पास रहने वाली स्वाति ने बताया कि उनके पति सचिन ने खरखौदा रोड पर आरा मशीन लगा रखी है। वह रोजाना शाम छह बजे घर आ जाते थे, लेकिन वीरवार को नहीं आए। उस दिन रात को दुकानदार संटी का उनके देवर के पास फोन आया और बताया कि उनके भाई दुकान पर अपनी बाइक छोड़कर गए हैं। उसके बाद उनका मोबाइल बंद हो गया। शुक्रवार सुबह संटी की दुकान पर गए तो वहां पॉलिथीन में सचिन के दोनों मोबाइल व चिट्ठी मिली। चिट्ठी में लिखा था कि कई लोगों से परेशान होकर वह दुनिया छोड़कर जा रहा है। उन लोगों के नाम रंजिश मलिक, बिलानिया, राजेंद्र जागसी, राम कुमार मलिक, अरुण बरोक, हिमांशु शगल हैं। इन लोगों के साथ लेनदेन था। प्रवीन चिंदा, जगदीश चिंदा इन सब ने पूरे परिवार को परेशान कर रखा है। स्वाति ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उनकी प्रॉपर्टी के दस्तावेजों पर उनकी सास दर्शना रानी, पति सचिन व देवर विक्की के हस्ताक्षर व अंगूठे करवा रखे हैं। आरोपियों ने उनके पति व देवर से जबरन हस्ताक्षर करवाकर कई चेक ले रखे हैं। वह जबरन पैसे की वसूली कर रहे हैं और जान से मारने की धमकी देते हैं। आरोपी उनसे चौगुना ब्याज लेने के बावजूद मूलधन मांग रहे हैं। आरोपी कुछ दिन पहले भी उनके घर आए थे और प्राॅपर्टी उनके नाम करवाने का दबाव बनाकर धमकी दी थी। आरोपियों ने उसके पति व देवर को धमकी दी थी कि अगर मुंह मांगी रकम नहीं दी तो बच्चों को अगवा कर लेंगे। इससे परेशान होकर उनके पति लापता हो गए। शहर थाना पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed