फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Troubled by interruption of electricity and water supply, people create road jam, relief after 40 hours

Sonipat News: बिजली व पानी आपूर्ति बाधित होने से परेशान लोगों ने किया रोड जाम, 40 घंटे बाद राहत

Mon, 13 May 2024 02:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 13 May 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
Troubled by interruption of electricity and water supply, people create road jam, relief after 40 hours
सोनीपत के सेक्टर 14 में चिंतपूर्णी कॉलोनी के पास लगाए गए जाम के दौरान वाहन चालकों को रोकती महि
सोनीपत। आंधी के कारण बिजली व पानी की आपूर्ति बाधित होने से परेशान चिंतपूर्णी कॉलोनी के लोगों ने रविवार को सेक्टर-14 में रोड पर जाम लगा दिया। इस दौरान लोगों ने बिजली निगम के खिलाफ रोष जताया। मार्ग जाम होने के कारण वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने के बाद सेक्टर-27 थाना प्रभारी जयभगवान मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाकर करीब आधे घंटे में जाम खुलवाया। जाम की सूचना के बाद बिजली निगम की टीम मौके पर पहुंची और लाइन ठीक की। 40 घंटे बाद बिजली व पानी आपूर्ति बहाल होने से लोगों को राहत मिल सकी।
विज्ञापन

शुक्रवार रात करीब साढ़े 9.30 बजे आंधी आने के बाद चिंतपूर्णी कॉलोनी में तार टूट गए थे। इसके बाद चिंतपूर्णी कॉलोनी, न्यू चिंतपूर्णी कॉलोनी, आदर्श नगर व सेक्टर-14 के कुछ क्षेत्र में बिजली व पानी आपूर्ति ठप हो गई थी। लोगों का आराेप था कि वह तार टूटने के बाद से बिजली अधिकारियों को बार-बार शिकायत कर रहे है, लेकिन उनकी समस्या को दूर नहीं किया गया है। बिजली निगम की अनदेखी के कारण पानी आपूर्ति भी ठप हो गई। उनका कहना था कि आंधी के कारण निजी स्कूल में खड़े पेड़ तारों पर झुक गए जिसके कारण ट्रांसफार्मर के फ्यूज उड़ जाने से लाइट बंद है। सुनवाई नहीं होने पर लोगों ने माता चिंतपूर्णी मंदिर के पास सेक्टर-14 रोड पर जाम लगा दिया। इसी बीच बिजली कर्मियों ने कॉलोनी में पहुंचकर लाइन को ठीक करना शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही बिजली निगम के कनिष्ठ अभियंता राहुल व सेक्टर-27 थाना प्रभारी जयभगवान ने लोगों को समझाकर जाम खुलवा दिया। इसके बाद भाजपा नेता राजीव जैन व निगम पार्षद सुरेंद्र मदान भी पहुंचे। भाजपा नेता ने आश्वासन दिया कि जल्द निजी स्कूल में खड़े पेड़ों की छंटाई करवा दी जाएगी। दोपहर 12.30 बजे बिजली आपूर्ति बहाल होने के साथ घरों में पेयजल आपूर्ति शुरू हो सकी और लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन

सेक्टर-14 मार्केट के दुकानदारों ने जताया रोष
वहीं सेक्टर-14 मार्केट में तार टूटने से बिजली आपूर्ति ठप थी। दुकानदारों को दो दिन से जेनरेटर चलाने पड़ रहे थे। चिंतपूर्णी कॉलोनी के लोगों की ओर से जाम लगाए जाने की सूचना के बाद दुकानदारों ने गांधी चौक की ओर से मार्ग पर जाम लगाने की कोशिश की। इस दौरान वहां से गुजर रहे थाना प्रभारी जयभगवान ने दुकानदारों की समस्या सुनी और बिजली कर्मियों को बुलाकर मार्केट में तार जुड़वाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed