फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Trouble will have to be faced for a week, work of connecting sewer line on Old DC Road started

एक सप्ताह झेलनी पड़ेगी परेशानी, ओल्ड डीसी रोड पर सीवर लाइन जोड़ने का काम शुरू

Mon, 26 Sep 2022 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Trouble will have to be faced for a week, work of connecting sewer line on Old DC Road started
ओल्ड डीसी रोड पर सीवर लाइन जोड़ने के लिए सड़क को उखाड़ा बुलडोजर । संवाद - फोटो : Sonipat
ओल्ड डीसी रोड से गुजरने वाले लोगों को एक सप्ताह परेशानी का सामना करना पड़ेगा। सीवर लाइन को जोड़ने के लिए नगर निगम की ओर से बुलडोजर चलाकर रोड को उखाड़ने का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

निगम अधिकारियों का कहना है कि सीवर समस्या को दूर करने के लिए सीवर लाइनों को जोड़ा जा रहा है। यह सीवर लाइन कई वर्षों से बंद थी। सीवर ओवरफ्लो होने के कारण लोगों को इस मार्ग से गुजरना मुश्किल हो रहा था। इसके साथ ही छह कॉलोनियों में पुरानी सीवर लाइनों को बदला जा रहा है। वार्ड नंबर 11 में चल रहे इस कार्य पर 44 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। वार्ड नंबर 11 में सीवर व्यवस्था को दुरुस्त करने का काम शुरू हो चुका है। ओल्ड डीसी रोड पर बंद पड़ी सीवर लाइनों को जोड़ने का काम शुरू किया गया है। रविवार को झंडी मार्ग चौक के पास सीवर लाइन दबाने के लिए सड़क उखाड़ने का काम किया गया। इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। निर्माण कार्य के लिए मार्ग बंद होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई।
विज्ञापन

निगम अधिकारियों का कहना है कि ओल्ड डीसी रोड पर दो स्थानों पर 100-100 मीटर में सीवर लाइन डाली जाएगी । इस कार्य को पूरा करने में एक सप्ताह लगेगा। इसके बाद सड़क का निर्माण करने के बाद लोग इस मार्ग का इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही नगर निगम की ओर से छह कॉलोनियों में भी सीवर लाइन को बदला जा रहा है। चार मरला, मशद मोहल्ला, ऋषि नगर, मोहनपुरा, आनंद कॉलोनी, प्रेम कॉलोनी में पुरानी लाइन होने से दूषित पानी सड़कों पर बहता रहता है। इस समस्या को लेकर यहां के लोग नई सीवर लाइन बिछाने के लिए कई बार मांग कर चुके थे। इस समस्या को देखते हुए निगम की ओर से पुरानी लाइन उखाड़कर नई लाइन डाली जा रही है। इससे कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को सीवर समस्या से राहत मिल सकेगी।
ओल्ड डीसी रोड पर दो स्थानों पर सीवर लाइन डालने का काम शुरू हो चुका है। ऐसे में इस मार्ग से गुजरने वाले लोग एक सप्ताह के लिए दूसरे वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें। इसके साथ ही वार्ड नंबर 11 की छह कॉलोनियों में पुरानी सीवर लाइन को बदलना जा रहा है। इस पूरे कार्य पर 44 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। -सुरेश लोहान, पालिका अभियंता नगर निगम

वार्ड में काफी समय से सीवर समस्या थी। इसको दूर करने के लिए निगम की तरफ से निर्माण कार्य शुरू किया जा चुका है। सीवर व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए निगम की बैठक में मुद्दा उठाया था। इसके बाद बजट आवंटित होते ही निर्माण कार्य कराया जा रहा है। लोगों को भविष्य में सीवर समस्या से राहत मिल सकेगी। -इंदु वलेचा, निगम पार्षद वार्ड नं.11
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed