फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Tree Man wonder 26 oxygen gardens planted for environmental protection aiming to make Sonipat pollution free

ट्री मैन का कमाल: पर्यावरण संरक्षण के लिए लगाए 26 ऑक्सीजन बाग, अब सोनीपत को प्रदूषण मुक्त बनाने का लक्ष्य

Thu, 05 Jun 2025 10:33 AM IST
नवीन दलाल प्रदीप कौशिक, सोनीपत
प्रदीप कौशिक, सोनीपत Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 05 Jun 2025 10:33 AM IST
सार

ट्री मैन ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सरकारी जमीनों पर घना वन क्षेत्र है। उसी की तर्ज पर सोनीपत निगम क्षेत्र में घना वन क्षेत्र तैयार करने का लक्ष्य है। इसके लिए तत्कालीन निगमायुक्त विश्राम कुमार मीणा भी घना वन क्षेत्र विकसित करने की योजना पर सहमत हो गए थे।

विज्ञापन
Tree Man wonder 26 oxygen gardens planted for environmental protection aiming to make Sonipat pollution free
सोनीपत के गांव भटगांव माल्याण में लगाया गया ऑक्सीजन बाग। - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रदेश के विभिन्न जिलों में 26 ऑक्सीजन बाग लगा चुके ट्री मैन देवेंद्र सूरा का एक ही उद्देश्य है कि पर्यावरण संरक्षण किया जाए और इसके लिए अधिक से अधिक पौधे लगाए जाएं। अब उनका लक्ष्य सोनीपत शहर को प्रदूषण मुक्त बनाना है। इसके लिए शहर के चारों तरफ पौधरोपण करने की तैयारी है। उनका कहना है कि शहर के सेक्टर-23 में 11 हजार से ज्यादा पौधे लगाए हैं। आज यह सेक्टर हरा-भरा होने के साथ यहां रहने वाले लोग इसे देखकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित हो रहे हैं। हरे-भरे इस सेक्टर में विभिन्न प्रजातियों के पक्षी वास कर रहे हैं।

विज्ञापन


ट्री मैन वर्ष 2014 से लोगों को प्रकृति संरक्षण के लिए जागरूक कर रहे हैं। वह पौधरोपण पर अपना पूरा वेतन खर्च कर देते हैं। पर्यावरण प्रेमी होने के चलते वह अब तक 2.16 लाख से ज्यादा पौधे लगा चुके हैं। उनकी तरफ से लगाए गए पौधे फल-फूल रहे हैं। घर का खर्च सेना से सेवानिवृत्त उनके पिता चला रहे हैं। वह प्रकृति से प्रेम रखने वाले कई युवाओं के सहयोग से पौधरोपण कर रहे हैं। इससे पहले वह ग्राम पंचायत और प्रशासन की खाली जमीन पर स्वीकृति लेकर पौधरोपण कर चुके हैं। उनसे प्रेरित होकर आज हजारों युवा पर्यावरण प्रहरी बन चुके हैं।
विज्ञापन


इन स्थानों पर लगाए जा चुके हैं ऑक्सीजन बाग
गांव जागसी निवासी ट्री मैन देवेंद्र सूरा अब तक सोनीपत के साथ झज्जर, करनाल, महेंद्रगढ़ व चरखी दादरी जिले में ऑक्सीजन बाग लगा चुके हैं। सोनीपत में गांव भटगांव माल्याण, खेवड़ा, दीपालपुर, सेक्टर-8, राजपुर, उल्देपुर, चटिया औलिया, सेक्टर-23, बली कुतुबपुर, जुआं-1, जुआं-2, किलोहड़द, हुल्लाहेड़ी, रेवली, पुलिस लाइन, हलालपुर, जागसी, बीधल में ऑक्सीजन बाग लगाए हैं। झज्जर जिले के गांव खानपुर खुर्द, मातनहेल, सिलानी, महेंद्रगढ़ जिले के गांव श्याणा पोता, रामबास, करनाल जिले के गांव सुभरी और चरखी दादरी जिले के गांव चंदेनी व चिड़िया दूधवा में ऑक्सीजन बाग लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली की तर्ज पर सोनीपत शहर में ऑक्सीजन बाग लगाने का लक्ष्य
ट्री मैन ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सरकारी जमीनों पर घना वन क्षेत्र है। उसी की तर्ज पर सोनीपत निगम क्षेत्र में घना वन क्षेत्र तैयार करने का लक्ष्य है। इसके लिए तत्कालीन निगमायुक्त विश्राम कुमार मीणा भी घना वन क्षेत्र विकसित करने की योजना पर सहमत हो गए थे। सोनीपत शहर में प्रदूषण का स्तर ज्यादा होने की वजह से उनका ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण करने का लक्ष्य है। निगम क्षेत्र की खाली जमीन पर एनओसी लेकर बड़ी संख्या में पौधरोपण किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed