फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Training provided to staff for crop cutting experiments.

Sonipat News: फसल कटाई प्रयोग के लिए कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण

Thu, 20 Aug 2026 05:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 05:54 PM IST
विज्ञापन
Training provided to staff for crop cutting experiments.
फोटो - कृषि एवं किसान कल्याण विभाग कार्यालय में प्रशिक्षण कार्यशाला में शामिल कर्मचारी। स्रोत -
फोटो 7
विज्ञापन

गोहाना। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग कार्यालय में वीरवार को सहायक सांख्यिकी अधिकारी सतपाल ने अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक की। इसमें कर्मचारियों को फसलों के औसत उत्पादन का आकलन करने के लिए फसल कटाई प्रयोग करने का प्रशिक्षण दिया। प्रयोग के माध्यम से बाजरा, मक्का, धान और कपास की औसत पैदावार का आकलन किया जाएगा।
सतपाल ने बताया कि क्षेत्र में इन फसलों की खेती की गई है। फसल पकने के बाद विभागीय कर्मचारी पटवारी और किसान के साथ खेत में जाकर फसल कटाई प्रयोग करेंगे और औसत उत्पादन का आकलन करेंगे।
विज्ञापन

बैठक में एसडीओ डॉ. राजेंद्र मेहरा, राष्ट्रीय सांख्यिकी अधिकारी विनोद, सहायक गन्ना अधिकारी संदीप फौगाट, विषय विशेषज्ञ डॉ. राजेंद्र, डॉ. विपिन सैनी, खंड कृषि अधिकारी डॉ. संजीत मलिक, कृषि विकास अधिकारी डॉ. सुरजीत, सांख्यिकी सहायक राजवीर व आशुतोष, सहायक तकनीकी प्रबंधक कृष्णा खासा, ज्योति मलिक, मुकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed