फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Tractor-trolley released by giving fake copy of mining officer's order to police

Sonipat News: खनन अधिकारी के आदेश की फर्जी कॉपी पुलिस को देकर ट्रैक्टर-ट्राॅली छुड़वाई

Mon, 10 Jun 2024 05:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 10 Jun 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley released by giving fake copy of mining officer's order to police
सोनीपत। गांव मेहंदीपुर के ग्रामीण ने खनन अधिकारी के आदेश की फर्जी कॉपी तैयार कराकर पुलिस को सौंप दी और अवैध खनन में पकड़े अपने ट्रैक्टर-ट्राॅली को छुड़वा ले गया। अब खनन विभाग के निरीक्षक की शिकायत पर मुरथल थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जिला खनन विभाग के निरीक्षक विकास चौहान ने मुरथल थाना पुलिस को शिकायत दी कि 14 फरवरी को उनकी टीम ने एक ट्रैक्टर ट्राॅली को अवैध खनन के मामले में पकड़ा था। उसके बाद ट्रैक्टर ट्राली को मुरथल थाना में बंद करा दिया था। अब जानकारी मिली कि ट्रैक्टर-ट्राली को थाना से छुड़वा लिया गया है। जब उन्होंने खनन विभाग के रिकॉर्ड की जांच की तो इसे लेकर कोई आदेश जारी नहीं किया मिला। खनन विभाग ने मुरथल थाना पुलिस से आदेश की कॉपी देने को कहा था। 29 मई को मुरथल थाना पुलिस ने आदेश की कॉपी विभाग को सौंप दी। खनन विभाग के कर्मचारियों ने आदेश की कॉपी का मिलान किया तो पता लगा कि फर्जी थी। फूलसिंह ने खनन विभाग सोनीपत के रीलिजिंग ऑर्डर 26 मार्च को मुरथल थाना में दिए थे, वह फर्जी थे। विभागीय जांच में खुलासा हुआ है कि फर्जी आदेश तैयार कर फूलसिंह ने अपने ट्रैक्टर का नंबर अंकित करा लिया। मुरथल थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed