{"_id":"6767163f08d6e76feb055cb4","slug":"today-water-supply-will-be-stopped-in-more-than-20-colonies-sonipat-news-c-197-1-snp1003-129647-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: आज 20 से ज्यादा कॉलोनियों में पानी की आपूर्ति रहेगी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: आज 20 से ज्यादा कॉलोनियों में पानी की आपूर्ति रहेगी बंद
Sun, 22 Dec 2024 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 22 Dec 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। बिजली निगम की ओर से रविवार को 11केवी बूस्टिंग फीडर पर तार बदलने का कार्य किया जाएगा। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली गुल रहने से पांच बूस्टिंग स्टेशनों से पानी की आपूर्ति बंद रहेगी। इससे 20 से ज्यादा कॉलोनियों में पानी नहीं पहुंचेगा। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। नगर निगम की ओर से शहर के पूर्वी क्षेत्र में यमुना के पानी की आपूर्ति की जाती है। रविवार को बिजली निगम ने 11केवी बूस्टिंग फीडर के तार बदलने का निर्णय लिया है। ऐसे में सात घंटे तक बूस्टिंग फीडर से जुड़े पांच बूस्टिंग स्टेशनों पर बिजली आपूर्ति नहीं की जाएगी। ऋषि कॉलोनी वाटर वर्क्स, राज मोहल्ला बूस्टिंग स्टेशन, ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी बूस्टिंग स्टेशन, मुखी अस्पताल बूस्टिंग स्टेशन और मुरथल अड्डा बूस्टिंग स्टेशन से पानी की आपूर्ति बंद रहेगी।
उपमंडल अभियंता प्रदीप खोखर ने बताया कि 11केवी एसेंशियल फीडर पर मरम्मत कराया जाएगा। रविवार सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक एटलस रोड, प्रेम कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी, गीता भवन, न्यू कॉलोनी व अशोक नगर में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
विज्ञापन
उपमंडल अभियंता प्रदीप खोखर ने बताया कि 11केवी एसेंशियल फीडर पर मरम्मत कराया जाएगा। रविवार सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक एटलस रोड, प्रेम कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी, गीता भवन, न्यू कॉलोनी व अशोक नगर में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
विज्ञापन