{"_id":"6991e733e5e518ed85075019","slug":"today-is-the-last-day-to-apply-online-for-subsidy-on-24-agricultural-implements-including-rotavator-sonipat-news-c-197-1-snp1007-149667-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: रोटावेटर समेत 24 कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए ऑनलाइन आवेदन का अंतिम दिन आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: रोटावेटर समेत 24 कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए ऑनलाइन आवेदन का अंतिम दिन आज
Sun, 15 Feb 2026 09:03 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 15 Feb 2026 09:03 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। रोटावेटर समेत 24 कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए ऑनलाइन आवेदन की सोमवार को आखिरी तारीख है। इस बारे में उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग एसएमएएम और एनएफएसएम योजनाओं के अंतर्गत 40-50 प्रतिशत तक अनुदान प्रदान कर रहा है।
इसके लिए इच्छुक किसान 16 फरवरी तक विभाग की वेबसाइट www.agriharyana.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के सहायक कृषि अभियंता नवीन हुड्डा ने बताया कि 2022 से 2025 तक अनुदान नहीं लेने वाले किसान व्यक्तिगत आवेदन कर सकते हैं।
साथ ही किसान का रबी 2024 और खरीफ 2025 सीजन का मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण होना अनिवार्य है। आवेदन के समय स्वयं घोषणा पत्र, किसान के नाम भूमि व पटवारी रिपोर्ट (केवल लघु एवं सीमांत किसानों के लिए), अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), पैन कार्ड और किसान या परिवार पहचान पत्र में दर्ज किसी सदस्य के नाम राज्य में पंजीकृत ट्रैक्टर की वैध आरसी अपलोड करनी होगी।
विज्ञापन
एक किसान को केवल एक ही कृषि यंत्र पर अनुदान का लाभ दिया जाएगा। जिलास्तरीय कार्यकारी कमेटी से चयन के बाद किसान को सभी संबंधित दस्तावेज सहायक कृषि अभियंता कार्यालय में जमा करवाने होंगे।
अधिक जानकारी के लिए किसान उप कृषि निदेशक कार्यालय या सहायक कृषि अभियंता, राई कार्यालय या मोबाइल नंबर 8053664486 व 9468351298 पर संपर्क कर सकते हैं।
इन कृषि यंत्राें के लिए मिल रहा है अनुदान
रोटावेटर, आलू बिजाई मशीन, ट्रैक्टर संचालित पावर वीडर, बैटरी, इलेक्ट्रिक-सौर संचालित पावर वीडर, सेल्फ प्रोपेल्ड मल्टी टूल बार, स्व-चालित उच्च क्लीयरेंस बूम स्प्रेयर, उच्च क्षमता वाला चारा काटने वाला यंत्र, ट्रैक्टर चालित सिलेज पैकिंग मशीन-सिलेज बेलर, बैटरी चालित एवं ट्रैक्टर चालित उर्वरक प्रसारक, हाइड्रोलिक प्रेस स्ट्रॉ बेलर, सब-सोइलर, मल्टी क्रॉप बेड प्लान्टर व रेज्ड बेड प्लांटर, स्वचालित चावल ट्रांस प्लांटर (4 पंक्ति), विनोइंग फैन, बाजरा मशीन-बाजरा मिल, मक्का थ्रेशर-शेलर, वायवीय प्लांटर मशीन, तेल निकालने वाली मशीन, गन्ना थ्रेश कटर, मोबाइल-कॉटन श्रेडर, गाय के गोबर से ब्रिकेटिंग मशीन, गोबर निर्जलीकरण मशीन, धान मोबाइल ड्रायर और लेजर लैंड लेवलर।