फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Tired of dowry harassment, a Panchayat member hanged herself to death.

Sonipat News: दहेज उत्पीड़न से तंग आकर पंचायत सदस्य ने फंदे से लटक कर जान दी

Sat, 25 Oct 2025 02:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 25 Oct 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Tired of dowry harassment, a Panchayat member hanged herself to death.
गन्नौर। गांव नया बांस में दहेज उत्पीड़न से तंग आकर विवाहिता रवीना ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। वह अपने मायके पानीपत के गांव खोजकीपुर में पंचायत सदस्य थीं और करीब 11 माह पहले ही उनकी शादी हुई थी। शादी के बाद उन्हें डेढ़ माह का बेटा था।
विज्ञापन


पानीपत के गांव खोजकीपुर निवासी धनीराम ने गन्नौर थाना की खुबडू झाल पुलिस चौकी में मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने तहरीर में कहा है कि उनकी बेटी रवीना (25) की शादी 18 नवंबर 2024 को गांव नया बांस सोनीपत के दीपक के साथ हुई थी। बेटी खोजकीपुर कलां गांव की पंचायत सदस्य थीं और समाज सेवा में सक्रिय रहती थीं।
विज्ञापन

शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष ने गाड़ी और नकद पैसे की मांग शुरू कर दी थी। जब मांग पूरी नहीं हुई तो बेटी पर मानसिक और शारीरिक अत्याचार किया जाने लगा। इस पर बेटी ने वीरवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उनकी बेटी को कई बार भूखा रखा गया और पीटा गया। हर बार पैसे लाने का दबाव बनाया गया। वह फोन पर रो-रोकर बताती थी कि अब जीना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


23 अक्तूबर को रवीना के पति दीपक ने पुलिस को सूचना दी कि पत्नी कमरे में बंद है। सूचना पर खुबडू झाल पुलिस चौकी से टीम मौके पर पहुंची। दरवाजा तोड़कर देखा तो रवीना पंखे से फंदे से लटकी मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।

मासूम के सिर से उठा मां का साया

रवीना ने डेढ़ महीने पहले बेटे कनिष्क को जन्म दिया था। अब मासूम अपने जीवन की शुरुआत ही मां की गोद खोकर कर रहा है। सभी मासूम को देखकर फफक पड़ते हैं। एसीपी ऋषिकांत ने बताया कि रवीना के पिता की शिकायत पर पति दीपक, सास लाजवंती, ससुर सुरेश, देवर अमित, ननद पूजा और बुआ का बेटा मीनू के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में ठोस कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed