फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Thyroid testing begins in district hospital, will be done two days a week

Sonipat News: जिला अस्पताल में थायराइड की जांच शुरू, सप्ताह में दो दिन होगी

Fri, 22 Aug 2025 02:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 22 Aug 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Thyroid testing begins in district hospital, will be done two days a week
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। जिला नागरिक अस्पताल में थायराइड जांच की सुविधा शुरू कर दी गई है। अब अस्पताल में बाजार से कम रेट पर थायराइड की जांच होगी। सप्ताह में दो दिन सोमवार व वीरवार को थायराइड की जांच होगी।
मरीज कमरा नंबर 202 में 160 रुपये की रसीद लेकर 57 नंबर के कमरे में थायराइड की जांच सुबह 8 बजे से 11 बजे तक करा सकते हैं। 72 घंटे बाद मरीजों को जांच रिपोर्ट मिलेगी। वहीं, निजी पैथोलॉजी लैब में थायराइड की जांच 350 रुपये में होती है।
विज्ञापन

अब मरीजों को थायराइड जांच के लिए परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। जिला अस्पताल में हार्मोन एनालाइजर मशीन के जरिये थायराइड के टी3, टी4 और टीएचएस की जांच शुरू कर दी गई है। इससे जिलेभर के थायराइड पीड़ित मरीजों को राहत मिलेगी। थायराइड से पीड़ित रोगियों की संख्या काफी अधिक है। सोमवार व वीरवार को करीब 20 से 25 मरीज थायराइड की जांच कराने के लिए पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हार्मोन एनालाइजर मशीन न होने से बढ़ रही थी मरीजों की परेशान

जिला नागरिक अस्पताल में पहले हार्मोन एनालाइजर मशीन न होने के कारण मरीजों काे समय और धन दोनों की भी बर्बादी होती थी। बाहर जांच कराने में मरीजों की मोटी रकम खर्च होती थी। अब इस समस्या से निजात मिल गई है। मरीजों को जिला अस्पताल में ही थायराइड जांच की सुविधा मिलने लगी है। इससे मरीजों के समय और पैसे दोनों की बचत होगी। इससे मरीजों को टेस्ट कराने के लिए बाहर नहीं भटकना पड़ेगा।

विटामिन-डी हमारे शरीर के लिए जरूरी तत्व होता है। इस विटामिन की मदद से हड्डियों, बालों व त्वचा को पोषण प्राप्त होता है। यह एक इसेंशियल विटामिन है लेकिन लोगों के शरीर में इस विटामिन की कमी होना भी कॉमन है। हॉर्मोन एनालाइजर मशीन के जरिए विटामिन डी और विटामिन बी12 की जांच की जा रही है।



थायराइड रोग के लक्षण
थायराइड से पीड़ित गर्भवती जो हाई रिस्क कैटेगरी में आती हैं। 90 फीसदी गर्भवती के लिए थायराइड की जांच जरूरी है। ऐसे में गर्भवती का टेस्ट कराना अति आवश्यक है। ये ऐसी महिलाएं हैं जो ज्यादातर बच्चा होने या गर्भ गिर जाने की समस्या से पीड़ित रहती हैं। इसके अलावा ऐसे मरीज भी होते हैं जिनमें उच्च निम्न रक्तचाप की शिकायत रहती है। नवजात बच्चों को भी ऐसी शिकायत की आशंका बनी रहती है।


--

अस्पताल की प्रयोगशाला में थायराइड, विटामिन डी व बी 12 की जांच होने लगी है। सोमवार व वीरवार थायराइड की जांच करने के लिए दिन निर्धारित किए है। हॉर्मोन एनालाइजर मशीन से जांच की जा रही है। यह मशीन मई माह में उपलब्ध हुई थी।-डॉ. संदीप लठवाल, उप चिकित्सा अधीक्षक, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed