फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   thugs looted a gold chain and ring for a reward of one lakh rupees

बुजुर्ग को एक लाख रुपये का इनाम निकलने का झांसा देकर सोने की चेन और अंगूठी ठग ले गया युवक

Mon, 02 Sep 2019 01:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
thugs looted a gold chain and ring for a reward of one lakh rupees
शहर के सेक्टर-15 में एक बुजुर्ग को झांसे मेें लेकर एक युवक ने सोने की चेन और दो अंगूठियां ठग लीं। युवक ने बुुजुर्ग को एक लाख रुपये का इनाम निकलने का झांसा दिया था। बाद में आरोपी फरार हो गया। बुजुर्ग ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अमानत में खयानत का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी का पता लगाने के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाल रही।
विज्ञापन

सेक्टर-15 निवासी बुजुर्ग महा सिंह ने बताया कि वह 28 अगस्त को वह स्कूटी पर सवार होकर सेक्टर-14 सेे अपने घर आ रहे थे। उन्होंने बताया कि जब वह सेक्टर-15 में पहुंचे तो इसी दौरान उसे एक युवक मिला। युवक ने उसे कहा कि वह पर्ची से इनाम निकालता है। युवक ने बुजुर्ग से कहा कि उनका एक लाख रुपये का इनाम जीत लिया है। युवक ने बुजुर्ग को कहा कि वह इनाम की राशि तब देंगे जब वह एक लाख रुपये उन्हें दिखा देंगे। जिस पर बुजुर्ग ने पैसे होने से मना कर दिया था। बुजुर्ग ने उसे कहा कि उसके पास सोने की चेन व दो अंगूठियां हैं। जिस पर बुजुर्ग ने उसे अंगूठी और चेन निकालकर दे दी। जिस पर युवक आभूषण लेने बाद बुजुर्ग को चकमा देकर फरार हो गया। बुजुर्ग ने मामले से अपने परिवार के सदस्यों को बताया, जिस पर सिविल लाइन थाना पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने इस संबंध में जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बुजुर्ग ने झांसे में लेकर ठगी करने का आरोप लगाया है। जिस पर मामला दर्ज कर लिया है। ठगी करने वाले का सुराग लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द युवक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विकास, जांच अधिकारी, थाना सिविल लाइन सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed