फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Three trains including one passenger train canceled in Sonipat

रेल यातायात ब्लॉक: सोनीपत में एक पैसेंजर सहित तीन ट्रेनें रद्द, कल भी चार घंटे का बंद

Sat, 14 May 2022 03:20 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 14 May 2022 03:20 AM IST
सार

होलंबी कलां-बादली रेलवे स्टेशन के बीच तीन पुल के आरसीसी बॉक्स लगाने के कार्य के कारण रेलवे ने चार घंटे का ब्लॉक लिया। रेलवे यातायात ब्लॉक के चलते बठिंडा, सुपर व एक सवारी गाड़ी रद्द रही। दो ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया गया। गंतव्य तक पहुंचाने के लिए यात्रियों को बस का सहारा लेना पड़ेगा।

विज्ञापन
Three trains including one passenger train canceled in Sonipat
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

दिल्ली-अंबाला रेललाइन पर होलंबी कलां-बादली स्टेशन के बीच शुक्रवार को तीन अंडरपास पर आरसीसी बॉक्स लगाने का कार्य किया गया, जिससे रेल यातायात प्रभावित रहा। रेलवे ने इस कार्य के लिए दोपहर 12:20 से सायं 4:20 बजे तक चार घंटे का रेल यातायात ब्लॉक लिया था। इससे एक सवारी सहित तीन रेलगाड़ियां रद्द रहीं, जबकि दो के समय में बदलाव किया गया। 

विज्ञापन


रेलगाड़ियों के रद्द रहने से यात्रियों को अपने गंतव्य पर पहुंचने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ा। कुछ यात्रियों ने जहां बस का सहारा लिया, वहीं कुछ यात्रियों ने भीषण गर्मी के बीच स्टेशन पर ही बैठकर इंतजार किया। कुछ यात्रियों ने अपनी यात्रा ही रद्द कर दी। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि कार्य अभी पूरा नहीं हुआ है, जिस कारण रविवार को भी चार घंटे का रेलवे यातायात ब्लॉक लिया जाएगा। उस दौरान भी यही रेलगाड़ियां निरस्त रहेंगी।
विज्ञापन


होलंबी कलां-बादली रेलवे स्टेशन के बीच में बनाए जा रहे अंडरपास पर शुक्रवार को आरसीसी बॉक्स लगाने का कार्य किया गया। इस कारण रेलवे अधिकारियों ने चार घंटे का रेल यातायात ब्लॉक लिया था। इससे कई रेलगाड़ियों का परिचालन बंद रहा जबकि दो के चलने के समय में बदलाव किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रेलगाड़ियां अपने निर्धारित समय से देरी से चलीं। स्टेशन पर पहुंचे यात्री पूछताछ केंद्र पर बार-बार ट्रेनों के आने का समय पूछते रहे, हालांकि स्टेशन पर रेलगाड़ियों के निरस्त होने की घोषणा की जाती रही। रेलगाड़ियों के रद्द होने से बस अड्डे पर यात्रियों की भीड़ रही। 

ये ट्रेनें रद्द रहीं 
ट्रेन संख्या    ट्रेन का नाम

  • 04449    नई दिल्ली-कुरुक्षेत्र ईएमयू स्पेशल (एनकेएम)
  • 04452    कुरुक्षेत्र-दिल्ली ईएमयू स्पेशल (केडीएम)
  • 12460    अमृतसर-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस (सुपर)
  • 12459    नई दिल्ली-अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस (सुपर)
  • 14508    बठिंडा एक्सप्रेस (अपनी यात्रा अंबाला समाप्त करेगी)
  • 14507    फाजिल्का इंटरसिटी एक्सप्रेस (अपनी यात्रा अंबाला से प्रारंभ करेगी)

नोट: 14508/10507 दिल्ली-अंबाला के बीच आंशिक निरस्त रही।

इन ट्रेनों का बदला समय 

  • 12926 अमृतसर-बांद्रा टर्मिनल्स, पश्चिम एक्सप्रेस को 8:35 बजे अमृतसर से चलाया गया।
  • 12057 नई दिल्ली-ऊना हिमाचल जनशताब्दी एक्सप्रेस को दोपहर बाद 4:05 बजे दिल्ली से चलाया गया। 
  • 15708 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस को सोनीपत व नरेला के बीच रोककर चलाया गया।


कल भी निरस्त रहेंगी रेलगाड़ियां
होलंबी कलां-बादली रेलवे स्टेशन के बीच 15 मई रविवार को भी तीन रेलवे अंडरपास पर आरसीसी बॉक्स लगाने का कार्य किया जाएगा। इस दौरान 14508/14507 बठिंडा एक्सप्रेस, 12460/12459 इंटरसिटी एक्सप्रेस व 04449/04452 सवारी रेलगाड़ी निरस्त रहेंगी, जबकि 12926 पश्चिम एक्सप्रेस व 12058 जनशताब्दी एक्सप्रेस के समय में बदलाव किया गया है। 22430 पठानकोट एक्सप्रेस को सोनीपत-नरेला के बीच 20 मिनट रोककर व 15708 अमृतसर कटिहार एक्सप्रेस को सोनीपत-नरेला के बीच 10 मिनट रोककर चलाया जाएगा। रेलगाड़ियों के निरस्त होने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है।


 

होलंबी कलां-बादली रेलवे स्टेशन के बीच तीन अंडरपास आरसीसी बॉक्स लगाने का काम किया जा रहा है। इस कार्य के चलते रेलवे ने दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग पर चार घंटे का यातायात ब्लॉक लिया था, जिससे रेलवे यातायात प्रभावित रहा। इससे यात्रियों को थोड़ी परेशानी झेलनी पड़ी। रविवार को भी चार घंटे का रेलवे ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान भी यही रेलगाड़ियां प्रभावित रहेंगी। - सुनील कुमार, स्टेशन अधीक्षक, सोनीपत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed