फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Three storey 300 bed hostel ready for Rs 26.77 crore, will get excellent facilities

Sonipat News: 26.77 करोड़ में तीन मंजिला 300 बिस्तर का छात्रावास तैयार, मिलेंगी उत्कृष्ट सुविधाएं

Tue, 02 Jan 2024 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Updated Tue, 02 Jan 2024 11:51 PM IST
सार

साई केंद्र में छात्रावास के निर्माण का कार्य पूरा हो गया है। खिलाडियों को जल्द सुविधा  मिलेगी। छह ब्लॉक बनाए गए हैं। लिफ्ट की भी सुविधा मिलेगी, हॉस्टल के वॉशरूम में पैरा खिलाड़ियों को भी कोई दिक्कत नहीं आएगी।

विज्ञापन
Three storey 300 bed hostel ready for Rs 26.77 crore, will get excellent facilities
सोनीपत के बहालगढ़ स्थित साई केंद्र में बनकर तैयार हुआ नए छात्रावास का भवन। स्रोत : प्रवक्ता

विस्तार

भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र बहालगढ़ में खिलाड़ियों के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस छात्रावास बनकर तैयार हो गया। तीन मंजिला 300 बिस्तर का छात्रावास 26.77 करोड़ की लागत से तैयार किया जा रहा है। इसमें छह ब्लॉक बनाए गए हैं। इसमें लिफ्ट से लेकर बेहतर कमरे, साज सज्जा और वॉशरूम की सुविधा होगी। छात्रावास में पैरा खिलाड़ियों को भी किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी।

विज्ञापन


साईं केंद्र में खिलाड़ियों को आवास की बेहतर सुविधा देने के लिए 300 बिस्तर का छात्रावास बनाया जा रहा है। खिलाड़ियों को छात्रावास की सौगात अब जल्द ही मिल जाएगी। साई में छात्रावास की कमी अब काफी हद तक दूर हो सकेगी। साई में की आंतरिक खेलकूद प्रतियोगिता एवं अभ्यास के साथ ही राष्ट्रीय स्तर के शिविर भी आयोजित किए जाते हैं। यहां कुश्ती, एथलेटिक्स एवं तीरंदाजी के शिविर लगते हैं। साथ ही अन्य खेलों के शिविर भी लगाए जा सकते हैं। छात्रावास में खिलाड़ियों के रहने एवं खानपान का इंतजाम बेहतर रहेगा।
विज्ञापन


छह ब्लॉक बनाए गए, लिफ्ट की भी मिलेगी सुविधा
तीन मंजिला भवन को छह ब्लॉक में बांटा जा रहा है। जिससे अलग-अलग ब्लॉक में खिलाड़ी आसानी से रह सकेंगे। साथ ही तीन मंजिला भवन में खिलाड़ियों को आने जाने के लिए लिफ्ट की सुविधा भी रहेगी। ऐसे में पैरा खिलाड़ी भी आसानी से किसी भी मंजिल तक जा सकेंगे। भवन बनकर तैयार हो गया है। इसमें साज सज्जा का काम जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वॉशरूम में पैरा खिलाडिय़ों को भी नहीं आएगी कोई दिक्कत
छात्रावास का वॉशरूम खासकर पैरा खिलाड़ियों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। अक्सर पैरा खिलाड़ियों को बेहतर वॉशरूम नहीं मिल पाता। ऐसे में उन्हें सबसे अधिक दिक्कत होती है। यहां उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।


साई में लगातार अत्याधुनिक सुविधाएं दी जा रही हैं। इसी चरण में यहां लगने वाले शिविरों को ध्यान में रखते हुए 300 बिस्तर का छात्रावास बनाया गया है। इसमें सभी उत्कृष्ट सुविधा प्रदान की जा रही है। -ललिता शर्मा, कार्यकारी निदेशक, भारतीय खेल प्राधिकरण, उत्तरी क्षेत्रीय केंद्र, बहालगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed