{"_id":"66512ca6fb244d028a0cd997","slug":"three-police-teams-formed-in-case-of-farmers-murder-sonipat-news-c-197-1-snp1003-118707-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: किसान की हत्या के मामले में पुलिस की तीन टीमें गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: किसान की हत्या के मामले में पुलिस की तीन टीमें गठित
Sat, 25 May 2024 05:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 25 May 2024 05:41 AM IST
विज्ञापन
गोहाना। खानपुर कलां गांव में गोली मारकर किसान की हत्या के मामले में सदर थाना गोहाना व सीआईए गोहाना की तीन टीमें गठित कर दी गई हैं। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
गांव खानपुर कलां निवासी अनिल (28) खेतीबाड़ी करते थे। गांव में ही पशु डेयरी चला कर दूध बेचने का काम भी करते थे। बुधवार रात को वह एससी चौपाल के पास साथी प्रदीप व गौतम के साथ खड़े थे। इसी दौरान बाइक पर आए नकाबपोश एक युवक ने तीन गोली मारकर अनिल की हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देकर हमलावर गांव के अंदर से भाग गए थे। सूचना के बाद मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और मृतक के भाई सुनील के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
ﱴ