फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Three killed in separate road accidents

अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत

Sat, 13 Aug 2022 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Three killed in separate road accidents
अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दो युवकों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर उनके परिजनों को सौंप दिए। एक ही पहचान नहीं हो सकी है। पतला गांव के युवक की मौत के मामले में परिजनों ने संदेह व्यक्त करते हुए जांच की मांग की है।
विज्ञापन

गांव पतला निवासी सोमवीर ने पुलिस को बताया कि उनके छोटे भाई सुरेश की पत्नी विवाद के चलते छोड़कर चली गई थी। सुरेश शराब पी लेता था। सुरेश और उसके साथी सलीम ने 11 अगस्त की रात को शराब पी थी। वह दोनों ऑटो से गांव की तरफ आ रहे थे। ऑटो को सलीम चला रहा था और सुरेश बैठा हुआ था। वीरवार रात को सूचना मिली कि अटेरना रोड पर ऑटो पलट गया है। इसमें सलीम और सुरेश दोनों दब गए हैं। वह ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल लेकर गए। चिकित्सक ने सुरेश को मृत घोषित कर दिया। सोमवीर ने बताया कि भाई की मौत से वह बदहवास हो गए थे। उस समय पुलिस ने हादसे की शिकायत दी थी। अब उन्हें पता लगा कि बाजार में सुरेश के साथ उसकी ससुराल पक्ष के लोग देखे गए थे। उन्होंने भाई की मौत को संदिग्ध बताते हुए जांच की मांग की है। उनका कहना है कि वह इसे लेकर एसपी से मिलेंगे।
विज्ञापन

मिक्चर मशीन से टकराकर बाइक सवार दुकानदार की मौत
नई बसौदी के रहने वाले देवेंद्र ने राई थाना पुलिस को बताया कि उनके चचेरे भाई दिनेश टांडा गांव में चाय की दुकान चलाते थे। वह रात को अपनी बाइक से घर आ रहे थे। देवेंद्र भी अपनी बाइक से उनके पीछे-पीछे चल रहे थे। झुंडपुर रोड पर जगदीशपुर मोड़ के पास पहुंचे तो सड़क पर एक ट्रैक्टर व मिक्चर मशीन खड़ी हुई थी। उस पर लाइट व रिफ्लेक्टर टेप नहीं लगी थी। जिससे दिनेश की बाइक मिक्चर मशीन में टकरा गई। गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ई-रिक्शा चालक की मौत:
सिटी थाना क्षेत्र में वीरवार देर रात एक ई-रिक्शा को किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस उसकी पहचान कराने का प्रयास कर रही है। उसके पास से डीएल या कोई कागजात नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed