फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Three equipments will be purchased in ITI at a cost of Rs 26 lakhs

Sonipat News: आईटीआई में 26 लाख की लागत से खरीदे जाएंगे तीन उपकरण

Sat, 09 Mar 2024 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 09 Mar 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
Three equipments will be purchased in ITI at a cost of Rs 26 lakhs
गोहाना। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में विद्यार्थियों के लिए 26 लाख रुपये की लागत से तीन मशीनें खरीदी जाएंगी। इन मशीनों से विद्यार्थी अभ्यास कर सकेंगे। अधिकारियों की मानें तो मशीनों के लिए विभाग की तरफ से मुख्यालय में मांग भेज दी गई है। मंजूरी मिलते ही मशीनों की खरीद की जाएगी।
विज्ञापन


गोहाना की औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में विभाग की तरफ से टोटल सर्वे मशीन, इलेक्ट्रॉनिक थियोडोलाइट व सेमी वेल्डिंग मशीन की खरीद की जाएगी। इन मशीनों पर करीब 26 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। अधिकारियों के अनुसार आईटीआई में विद्यार्थियों को अभ्यास करने के लिए हर उपकरण उपलब्ध कराने को लेकर लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। नई मशीन आने के बाद विद्यार्थियों को डमी अभ्यास कराया जाएगा जिससे विद्यार्थी प्रशिक्षित होंगे।
विज्ञापन

सेमी वेल्डिंग मशीन बनेगी विद्यार्थियों के लिए मददगार
आईटीआई के पास सेमी वेल्डिंग मशीन उपलब्ध होने के बाद हर विद्यार्थी को अच्छी तरह से प्रशिक्षित किया जाएगा। इससे आईटीआई का खर्च कम होगा और विद्यार्थियों को अभ्यास करने का समय भी अधिक मिल जाएगा। वेल्डर ट्रेड के विद्यार्थी प्रशिक्षित होकर बेहतर नौकरी ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
आईटीआई में 26 लाख रुपये की लागत से तीन मशीनों की खरीद की जाएगी। मुख्यालय में तीन मशीनों की मांग भेजी है। मशीन उपलब्ध होने के बाद विद्यार्थियों को फायदा मिलेगा।-अजय खोखर, प्राचार्य, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, गोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed