{"_id":"5eb2f7b18ebc3e90ad2901c4","slug":"three-corona-positive-cases-found-in-sonipat-health-sonipat-sonipat-news-rtk5538774158","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीडीआई का सिक्योरिटी गार्ड, दिल्ली की स्वास्थ्य कर्मी व टीडीआई की महिला कोरोना पॉजीटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीडीआई का सिक्योरिटी गार्ड, दिल्ली की स्वास्थ्य कर्मी व टीडीआई की महिला कोरोना पॉजीटिव
विज्ञापन
अटेरना में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद महिलाओं ने डंडे लेकर बंद किए रास्ते।
- फोटो : Sonipat
सोनीपत। जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यहां बुधवार को तीन नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें एक अटेरना का रहने वाले टीडीआई का सिक्योरिटी गार्ड है तो एक टीडीआई कुंडली की महिला है। एक राजलूगढ़ी की रहने वाली दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल की स्टाफ नर्स है। इस तरह जिले में कोरोना पॉजिटिव मामले 81 हो गए हैं, जिनमें छह ठीक हो चुके हैं। खानपुर कलां मेडिकल कॉलेज में कोरोना पॉजिटिव बढ़ने से गंभीर हालत वाले मरीजों को पीजीआई रोहतक तो सामान्य मरीजों को नागरिक अस्पताल भर्ती करने के आदेश जारी किए गए हैं।
टीडीआई में पहले कोरोना संक्रमित मिला था तो उसके संपर्क में आने वाले अटेरना निवासी सिक्योरिटी गार्ड को आइसोलेट किया गया था। इसके साथ ही टीडीआई की रहने वाली एक महिला को आइसोलेट किया गया था। इन दोनों की बुधवार को जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। जिसके बाद दोनों को खानपुर कलां मेडिकल कालेज रेफर किया गया। इनके अलावा राजलूगढ़ी गांव की रहने वाली एक स्टाफ नर्स दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में कार्यरत है, जिसको परेशानी होने पर आइसोलेट किया गया। अब उसकी भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने पर मेडिकल कालेज भर्ती कराया गया है।
अटेरना में रास्ते बंद करने को महिलाओं ने डंडे उठाए, पुलिस ने कई क्वारंटीन कराए
अटेरना गांव का टीडीआई में सिक्योरिटी गार्ड कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद सख्ती बरतनी शुरू कर दी गई है। जहां गांव के रास्ते रोकने के लिए स्वास्थ्य कर्मी बबली के साथ ही महिलाओं ने डंडे उठा लिए है तो करनी सेना भी उनके साथ खड़ी हो गई है। करनी सेना के प्रदेश संगठन मंत्री दीपक चौहान व अन्य भी रास्ते बंद कराने में सहयोग कर रहे हैं। वहां से यूपी के गौरीपुर का एक व्यक्ति बाइक लेकर जाने लगा तो उसे रोकने पर बताया कि वह राशन देने आया था। लेकिन छानबीन करने पर पता चला कि वह अपनी बहन की शादी की सालगिरह मनाने आया था, जिससे समझाने के बाद छोड़ा गया। इसके अलावा गांव के कई युवकों को स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल जांच के बाद होम क्वारंटीन के लिए भेजा तो वह टीडीआई चले गए। जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने उनको गांव में होम क्वारंटीन कराया।
विज्ञापन
राजलूगढ़ी में 24 ग्रामीणों में 14 की रिपोर्ट निगेटिव मिली
राजलूगढ़ी में पहले दिल्ली की महिला पुलिस कर्मी कोरोना पॉजिटिव मिली थी। इसके बाद 24 ग्रामीणों को आइसोलेट करके जांच कराई गई। उनमें से 14 की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। वहीं अब गांव में दूसरा केस मिलने पर एसडीएम स्वप्निल रविंद्र पाटिल निरीक्षण के लिए पहुंचे और गांव को पूरी तरह से सील रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा गांधी नगर के रहने वाले डाक्टर के परिजनों की रिपोर्ट भी निगेटिव मिली है।