फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Threatened the accountant of liquor shop and demanded extortion of Rs 15 thousand

Sonipat News: शराब ठेके के मुनीम को धमकी देकर 15 हजार की रंगदारी मांगी

Sun, 14 Jan 2024 04:13 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 14 Jan 2024 04:13 PM IST
विज्ञापन
Threatened the accountant of liquor shop and demanded extortion of Rs 15 thousand
गोहाना। गांव महमूदपुर स्थित शराब ठेके पर नकदी लेने आए मुनीम ने गांव के युवक पर ठेका चलाने की एवज में 15 हजार रुपये रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर सदर थाना गोहाना ने मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव कथूरा निवासी रणबीर उर्फ कालू ने सदर थाना पुलिस को बताया कि वह शराब ठेकेदार सुंदर के पास मुनीम का काम करते हैं। शुक्रवार रात को वह गांव महमूदपुर में शराब ठेके से दिनभर के गल्ले के रूप में नकदी लेने गए थे। उसी समय गांव महमूदपुर का सोनू ठेके पर आ गया। आरोप है कि वह धमकी देने लगा कि पहले यह ठेका हमारा था। अगर अब उन्हें ठेका चलाना है तो हर माह उन्हें 15 हजार रुपये देने होंगे। उनके मना करने पर उसने जबरन ठेके का शटर बंद कर दिया। साथ ही धमकी दी कि अगर शटर उठाया तो जान से मार देगा। उसने साथियों को बुलाकर पिटवाने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed