फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Those creating a ruckus at Jantar Mantar are not students, but troublemakers: Dr. Archana Gupta

जंतर-मंतर पर हंगामा करने वाले छात्र नहीं, उपद्रवी : डॉ. अर्चना गुप्ता

Fri, 24 Jul 2026 06:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 24 Jul 2026 06:20 AM IST
विज्ञापन
Those creating a ruckus at Jantar Mantar are not students, but troublemakers: Dr. Archana Gupta
फोटो : सोनीपत के एटलस रोड पर रेस्टोरेंट में पत्रकारवार्ता करती भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. अर्चना - फोटो : credit
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि जंतर-मंतर पर हंगामा करने वाले छात्र नहीं बल्कि उपद्रवी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष छात्रों के कंधों पर बंदूक रखकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने का प्रयास कर रहा है जबकि केंद्र सरकार विद्यार्थियों के भविष्य की सुरक्षा और परीक्षा प्रणाली को निष्पक्ष बनाने के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है।
एटलस रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित पत्रकारवार्ता में डॉ. गुप्ता ने कहा कि यदि कांग्रेस वास्तव में छात्रों के हितों के प्रति गंभीर है तो उसे संसद में नीट और पेपर लीक जैसे मुद्दों पर चर्चा से नहीं बचना चाहिए।
विज्ञापन

डॉ. गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार इस विषय पर विस्तृत चर्चा के लिए तैयार है लेकिन कांग्रेस और इंडी गठबंधन संसद की कार्यवाही बाधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार विद्यार्थियों के भविष्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पेपर लीक के मामलों में दोषियों के खिलाफ त्वरित और कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए फास्ट ट्रैक अदालतों के गठन का निर्णय लिया गया है। सरकार का स्पष्ट संदेश है कि परीक्षा प्रणाली से खिलवाड़ करने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह छात्रों की समस्याओं के समाधान के बजाय उन्हें राजनीतिक मुद्दा बनाकर अराजकता फैलाने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस शासनकाल में भी कई परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक हुए थे लेकिन दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई थी।

इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, जिला प्रभारी सतीश नांदल, मेयर राजीव जैन, वरिष्ठ नेता देवेंद्र कौशिक, आजाद नेहरा, बबीता दहिया, मोनिका दहिया, दिनेश अत्री व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed