{"_id":"590b78d54f1c1b7401442935","slug":"this-place-twenty-five-percent-line-loss-this-place-do-not-cut-the-electric","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिन जगहों पर 25 प्रतिशत लाइन लॉस, अब वहां नहीं लगेंगे बिजली कट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिन जगहों पर 25 प्रतिशत लाइन लॉस, अब वहां नहीं लगेंगे बिजली कट
ब्यूरो अमर उजाला सोनीपत
Updated Fri, 05 May 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में जिन जगहों पर 25 प्रतिशत लाइन लॉस है, अब वहां बिजली के कट नहीं लगेंगे। निगम ने लोगों को गर्मी में राहत देने का फैसला लिया है। निगम की ओर से 10 जगहों पर लाइन लॉस ज्यादा होने के कारण दो घंटे का कट लगाया जा रहा था, जिसे अब निगम ने बंद कर दिया है। वहीं, 25 से 35 प्रतिशत तक लाइन लॉस होने पर निगम ने दो और जगहों पर चार घंटे कट लगाने शुरू कर दिए हैं।
सरकार की ओर से बार-बार लोगों को बिजली चोरी न करने की अपील के साथ म्हारा गांव जगमग योजना को लागू किया था। इसके बाद भी जिले में चोरी कम नहीं हो रही। वहीं, म्हारा गांव जगमग योजना का भी लगातार विरोध हो रहा है। इसके कारण बिजली निगम को काफी नुकसान हो रहा है। बिजली चोरी से निपटने के लिए निगम ने लाइन लॉस के अनुसार कट लगाने का निर्णय लिया गया था। इसके तहत 20 से 25 प्रतिशत लाइन लॉस में दो घंटे, 25 से 35 प्रतिशत में चार घंटे, 35 से 50 प्रतिशत में छह घंटे तथा 50 से अधिक लाइन लॉस होने पर आठ घंटे का कट लगाने का फैसला लिया था। इस योजना के अनुसार निगम ने पिछले महीने की कार्य शुरू कर दिया था। निगम की ओर से 30 फीडरों पर दो से आठ घंटे तक कट लगाए जा रहे थे। अब निगम में 25 प्रतिशत तक लाइन लोस वाली जगहों पर बिजली कट न लगाने का फैसला लिया है, जबकि चार से आठ घंटे के कट जारी रहेंगे।
इन 10 फीडरों पर बंद किए गए दो घंटे के कट
निगम सिटी पार्क, देवनगर, डबल स्टोरी, गोहाना अड्डा, अनाज मंडी गोहाना, कालुपुर, प्रगति नगर, ककरोई रोड, मंडी गन्नौर और गढ़ी ब्रह्मणान में अब बिजली के कट नहीं लगेंगे। यहां 25 प्रतिशत लाइन लॉस के कारण दो घंटे के कट लगाए जा रहे थे।
विज्ञापन
दो फीडरों को चार घंटे के कट में किया शामिल
जिन जगहों पर 35 से 50 प्रतिशत लाइन लॉस है, वहां चार घंटे का कट लगाया जा रहा है। इनमें पहले देवीपुरा, सेक्टर-7 गोहाना, दिल्ली रोड खरखौदा, समता गोहाना, गोहाना अर्बन शमिल थे। अब रोहतक रोड खरखौदा, मोहन नगर को भी इसमें शामिल किया गया है, जबकि मोहन नगर में तीन तथा राजीव कॉलोनी में पांच घंटे का कट लगाया जा रहा है।
छह घंटे कट में दो फीडर शामिल
35 से 50 प्रतिशत तक लाइन लॉस होने पर छह घंटे तक कट लगाया जा रहा है। वहां सुबह पांच से सात बजे, दोपहर 12 से एक, दोपहर बाद चार से छह बजे तथा शाम सात से आठ बजे रात बिजली बंद की जाती है। इसके तहत मंडी व जीटी रोड गन्नौर की बिजली शामिल है।
आठ घंटे में तीन फीडर शामिल
50 से अधिक लाइन लॉस होने पर आठ घंटे बिजली के कट लगाए जा रहे हैं। वहां सुबह चार से छह, सुबह 10 से एक बजे, दोपहर बाद चार से छह और शाम सात से 10 बजे तक बिजली बंद की जाती है। इसके तहत गांधी नगर गोहाना, गन्नौर अर्बन व थाना कलां, खरखौदा शामिल है।
वर्जन
निगम ने गर्मी में लोगों को राहत देने के लिए 25 प्रतिशत लाइन लॉस के कट को बंद कर दिया है। इससे अधिक लाइन लॉस वाली जगहों पर कट लगाए जा रहे हैं। जब तक लाइन लॉस कम नहीं होगा, कट जारी रहेंगे।
-एसएन शर्मा, एसई बिजली निगम।