फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Thieves eye open parking of railway station, 23 bikes stolen in 5 months

रेलवे स्टेशन की ओपन पार्किंग पर चोरों की नजर, 5 माह में 23 बाइक चोरी

Fri, 23 Sep 2022 01:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Thieves eye open parking of railway station, 23 bikes stolen in 5 months
रेलवे स्टेशन पर ओपन पार्किंग होने के कारण यहां खड़े होने वाले वाहनों पर चोरों की नजर बनी हैं। जिससे 5 माह में पार्किंग से 23 बाइक चोरी हो चुकी हैं जबकि पुलिस मात्र 4 बाइकों को ही बरामद कर सकी है। रेलवे स्टेशन के प्रवेश द्वार पर पुलिस का पहरा होने के बावजूद चोरी की वारदात पर लगाम नहीं कसी जा रही है। वहीं ठेके के लिए टेंडर की रकम ज्यादा होने का हवाला देकर ठेकेदार भी पार्किंग का ठेका लेने से दूरी बना रहे हैं।
विज्ञापन

चार महीने से रेलवे स्टेशन पर पार्किंग का ठेका नहीं हो रहा है जिससे पार्किंग से बाइक चोरी होने के मामले हर महीने सामने आ रहे हैं। वहीं रेलवे अधिकारियों की मानें तो पार्किंग के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है जल्द ही पार्किंग का ठेका छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर गेट नंबर 1 के पास बनी पार्किंग का ठेका मई माह में खत्म हो चुका है। इससे पहले गेट नंबर 2 के पास बनाई गई पार्किंग का ठेका भी मार्च के महीने में खत्म हो गया था। इसके बाद से रेलवे की ओर से पार्किंग के लिए ठेका नहीं छोड़ा गया है जिससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। रेलवे स्टेशन से रोजाना करीब 40 हजार यात्रियों का आवागमन रहता है। अधिकतर यात्री पानीपत व दिल्ली की ओर सफर कर रहे हैं। पार्किंग में चहारदीवारी न होने के कारण यात्रियों को अपने वाहन खुले में खड़े करने पड़ रहे हैं। ओपन पार्किंग होने के कारण वाहन चोरी हो रहे हैं। दैनिक रेल यात्री रोजाना रेलवे स्टेशन के दोनों ओर पार्किंग में काफी संख्या में अपने वाहन खड़े कर जाते हैं जिसके बाद यात्रियों में हमेशा उनके वाहन चोरी होने का भय बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों का कहना है कि रेलवे को पार्किंग की सुरक्षा के लिए चहारदीवारी करवानी चाहिए। 4 महीने से पार्किंग का ठेका नहीं होने से हर महीने बाइक चोरी हो रही हैं। हालांकि चार माह के दौरान रेलवे अधिकारियों ने पार्किंग का ठेका देने के लिए टेंडर प्रक्रिया को करवाया था, लेकिन ठेकेदार ने टेंडर के दौरान ज्यादा राशि का हवाला देकर टेंडर नहीं लिया था। जिसके बाद से रेलवे की पार्किंग रामभरोसे चल रही है और 5 माह में पार्किंग से 23 बाइक चोरी हो चुकी हैं।
हर माह इतनी बाइक हुई चोरी
अप्रैल 01
मई 02
जून 03
जुलाई 06
अगस्त 11
थाना प्रभारी बोले लागू होने चाहिए पास
आरपीएफ थाना प्रभारी युद्घवीर सिंह व जीआरपी थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह का कहना है कि पुलिस की ओर से पार्किंग स्थल पर देखरेख की जा रही है। हमेशा कर्मचारी गश्त लगाकर पार्किंग की सुरक्षा व्यवस्था को संभाले हुए हैं। इतना होने के बावजूद पार्किंग से वाहन चोरी होने के मामले सामने आ रहे हैं। पार्किंग से बाइकों को ले जाते समय ये पता लगाना मुश्किल है कि वह बाइक का मालिक है या नहीं। पार्किंग की बेहतर सुविधा व सुरक्षा को देखते हुए रेलवे की ओर से पास सिस्टम लागू करवाया जाना चाहिए। जिससे अन्य कोई व्यक्ति बाइक को न ले जा सके। इससे चोरी की घटनाओं पर भी अंकुश लगाया जा सकेगा।

सोनीपत रेलवे स्टेशन पर पार्किंग का ठेका छोड़ने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। पार्किंग के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। इसके बाद 12 अक्तूबर को पार्किंग के लिए ठेका छोड़ा जाएगा। जिससे यात्रियों में वाहन चोरी होने का भय नहीं रहेगा। यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
-मुकेश कुमार, मुख्य वाणिज्यिक निरीक्षक, रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed