{"_id":"682ae75b82e19575d40a59d2","slug":"thieves-broke-into-pnb-branch-in-sonipat-by-breaking-the-grill-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: पीएनबी ब्रांच में ग्रिल तोड़कर घुसे चोर, सोमवार सुबह लगा वारदात का पता, पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat: पीएनबी ब्रांच में ग्रिल तोड़कर घुसे चोर, सोमवार सुबह लगा वारदात का पता, पुलिस कर रही जांच
Mon, 19 May 2025 01:40 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Mon, 19 May 2025 01:40 PM IST
सार
पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में चोर ग्रिल तोड़कर घुस गए। रविवार की छुट्टी के बाद जब सोमवार सुबह 10 बजे बैंक कर्मी शाखा में पहुंचे तो खिड़की की ग्रिल टूटी हुई मिली। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
चोरों ने तोड़ी PNB ब्रांच की ग्रिल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गांव राई स्थित उप तहसील परिसर में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में चोर ग्रिल तोड़कर घुस गए। रविवार की छुट्टी के बाद जब सोमवार सुबह 10 बजे बैंक कर्मी शाखा में पहुंचे तो खिड़की की ग्रिल टूटी हुई मिली। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सोमवार सुबह लगा घटना का पता
पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में सोमवार को कर्मी पहुंचे तो गेट के पास स्थित खिड़की की ग्रिल कटी मिली। चोर खिड़की के रास्ते अंदर घुसे हैं। हालांकि बैंक में चोरी हुई है या नहीं यह जांच के बाद ही पता लग सकेगा। बैंक रिकॉर्ड और सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।
पुलिस कर रही जांच
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और साथ ही बैंक प्रबंधन से सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली जा रही है। फिलहाल पुलिस ने बैंक के कैश और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाया जा रहा है कि कोई नकदी या कीमती सामान चोरी हुआ है या नहीं। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाने का काम शुरू कर दिया है।