फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Thieves blew away wires worth four and a half lakh rupees from the warehouse of electric goods

इलेक्ट्रिकल सामान के गोदाम से चोर उड़ा ले गए साढ़े चार लाख रुपये कीमत के तार

Mon, 06 Jun 2022 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Thieves blew away wires worth four and a half lakh rupees from the warehouse of electric goods
राई। बीसवां मील में इलेक्ट्रिक सामान के गोदाम से चोर करीब साढ़े चार लाख रुपये के तांबे के तार चोरी कर ले गए। यह वारदात शनिवार की रात करीब दो बजे हुई। चोरों ने गोदाम के ताले तोड़े और तार लेकर चले गए। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज में कुछ भी साफ नहीं दिख रहा है। ऐसे में पुलिस ने अब मुख्य रोड पर लगे सीसी कैमरे की फुटेज की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव जोशी चौहान निवासी पंकज सिंह ने राई थाना पुलिस को बताया कि उनका बीसवां मील पर जेपी इलेक्ट्रिकल के नाम से दुकान है। दुकान के पीछे ही उनका गोदाम है। वह दुकान में बिजली के उपकरण और तार बेचते हैं। तांबे के महंगे तारों को स्टाक में रखने के लिए उन्होंने दुकान के पीछे गोदाम ले रखा है। गर्मी में बिक्री ज्यादा होने के चलते गोदाम में तार का बड़ा स्टाक रखा था। वहीं बिल्डर्स भी फिटिंग के लिए उनके यहां से तार लेकर जाते हैं। वह शनिवार की रात दुकान और गोदाम को ठीक से बंद करके गए थे। सुबह आकर देखा तो गोदाम के दोनों ताले टूटे पड़े हैं। अंदर जाकर देखा को तांबे का तार गायब थे। प्रारंभिक आकलन के अनुसार करीब साढ़े चार लाख रुपये के तार चोरी हुए हैं। अन्य सामान की चोरी की जानकारी स्टाक मिलान करने के बाद ही हो सकेगी।
विज्ञापन

वाहन से लेकर गए तार
चोरी वाले स्थान के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खराब हैं। ऐसे में चोरी की घटना रिकॉर्ड नहीं हो सकी है। पंकज का कहना है कि उसे एक युवक ने बताया है कि रात में दो बजे बोलेरो गाड़ी गोदाम के पास खड़ी थी। पुलिस अब वाहन के बारे में पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

16 कमरों के दरवाजे बाहर से किए बंद
चोरी की घटना को अंजाम देने से पहले चोरों ने गोदाम के ऊपर और आसपास रहने वाले करीब 16 लोगों के कमरों के बाहर की कुंडी लगा दी थी। उसके बाद चोरी की घटना को अंजाम देकर भाग गए। सुबह लोग उठे तो कमरों के दरवाजे बंद मिले तो उन्होंने आसपास के लोगों से संपर्क किया, लेकिन उनके दरवाजे भी बाहर से बंद थे। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed