{"_id":"65d2306d1474a1b9da053702","slug":"thief-ran-away-with-a-parked-car-sonipat-news-c-197-1-snp1003-113994-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: स्टार्ट खड़ी एक गाड़ी लेकर भागा चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: स्टार्ट खड़ी एक गाड़ी लेकर भागा चोर
Sun, 18 Feb 2024 09:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 18 Feb 2024 09:59 PM IST
विज्ञापन
खरखौदा। सोनीपत मार्ग पर स्टार्ट खड़ी एक गाड़ी को चोर लेकर भाग गया। गांव मटिंडू निवासी अरुण की शिकायत पर खरखौदा थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। अरुण ने बताया कि उनके पास एक एसएक्स-4 गाड़ी है। इसे उन्होंने दिल्ली के अशोक विहार, शास्त्री नगर निवासी मनीष से करीब डेढ़ वर्ष पहले लिया था। अरुण का कहना है कि वह शनिवार को खरखौदा शहर में आए हुए थे। जब थाना कलां चौक से दिल्ली चौक की तरफ जा रहे थे तो उन्होंने अपनी गाड़ी को साइड में लगाया। पास ही की एक दुकान पर फूलों की माला लेने चले गए। इनका कहना है कि इस दौरान उन्होंने अपनी गाड़ी को स्टार्ट ही छोड़ा हुआ था। इसी दौरान एक युवक आया और गाड़ी चोरी कर ले गया।
विज्ञापन