{"_id":"6538192a5a6b4fbf4803adb6","slug":"there-will-be-no-darkness-on-diwali-you-will-get-uninterrupted-electricity-sonipat-news-c-197-1-snp1001-8290-2023-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: दिवाली पर नहीं रहेगा अंधेरा, मिलेगी निर्बाध बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: दिवाली पर नहीं रहेगा अंधेरा, मिलेगी निर्बाध बिजली
Wed, 25 Oct 2023 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 25 Oct 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
गोहाना। दिवाली पर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त बिजली आपूर्ति दी जाएगी और लोगों को बिजली कटौती से निजात मिलेगी। बिजली निगम के अधिकारियों का दावा है कि बिजली आपूर्ति सुचारु रखने के लिए लगातार टेस्टिंग कराई जाएगी। कर्मचारी खराब बिजली लाइनों और उपकरणों पर मरम्मत कर रहे है। बिजली आपूर्ति को बेहतर करने के लिए अतिरिक्त कर्मचारी निगरानी को लगाए गए हैं, ताकि बिजली की कटौती न होने पाए।
त्योहार पर शहरवासियों को निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति देने के लिए बिजली निगम पहले से तैयारियों में जुटा हुआ है। जर्जर बिजली लाइनों को हटाया जा रहा है। खराब पड़ी बिजली लाइनों से फॉल्ट की शिकायत आती थी, उनको भी ठीक कराया जा रहा है। खराब ट्रांसफार्मरों को बदलकर उनके स्थान पर नए ट्रांसफार्मर रख दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि देहात क्षेत्र में भी आपूर्ति निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक दी जाएगी। ग्रामीण क्षेत्र के सब स्टेशन पर अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी रहेगी। दीपावली पर हर साल बिजली व्यवस्था पर सवाल खड़े हो जाते थे, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। दिवाली पर उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली दी जाएगी।
वर्जन
दिवाली पर शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को बिजली कट का सामना नहीं करना पड़ेगा। सभी क्षेत्रों में पर्याप्त बिजली आपूर्ति दी जाएगी। इसके लिए खराब लाइनों को ठीक करवाया जा रहा है। बिजली से संबंधित आने वाली शिकायतों को भी दूर किया जा रहा है। खराब ट्रांसफार्मरों को बदल दिया गया है।
विज्ञापन
धर्मबीर सिंह, कार्यकारी अभियंता, बिजली निगम, गोहाना