फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   There was power outage for five hours in the city and more than 30 villages, increasing problems

Sonipat News: शहर व 30 से ज्यादा गांवों में पांच घंटे बत्ती रही गुल, बढ़ी परेशानी

Thu, 26 Sep 2024 06:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 26 Sep 2024 06:04 AM IST
विज्ञापन
There was power outage for five hours in the city and more than 30 villages, increasing problems
फोटो 11. सोनीपत के खरखौदा में हाइटेंशन लाइन पर मरम्मत कार्य करते बिजली कर्मी। स्रोत: बिजली निगम
खरखौदा। क्षेत्र में रात को लगे लंबे बिजली कट ने लोगों को खूब परेशान किया। शहर व 30 से ज्यादा गांवों में बत्ती गुल रही। लोगों को परेशानी के साथ रात काटनी पड़ी। खरखौदा के 132 केवी बिजलीघर पर हरसाना से आने वाली हाइटेंशन लाइन का कंडक्टर टूटने की वजह से बत्ती गुल रही। सोशल मीडिया पर भी लोग बिजली आपूर्ति बहाल होने के बारे में जानकारी लेते रहे।
विज्ञापन

शहर में मंगलवार रात आयोजित एक कार्यक्रम में कार्यवाहक मुख्यमंत्री भी आए थे, उनके आने से पहले रोहतक से एक फीडर के लिए बिजली मांगनी पड़ी थी। खरखौदा शहर व ग्रामीण क्षेत्र में मंगलवार शाम करीब पौने सात बजे हाइटेंशन लाइन का कंडक्टर टूटने के कारण बिजली गुल हो गई थी। क्षेत्रवासियों को लगा कि कुछ देर में बिजली आपूर्ति बहाल हो जाएगी, लेकिन बिजली आपूर्ति बहाल होने के बजाय घरों में रखे इनवर्टर भी बंद होने लगे। लोगों ने फोन पर बिजली के बारे में जानकारी लेनी शुरू कर दी। मुख्य लाइन की मरम्मत करने के लिए कर्मचारी देर रात तक लगे रहे।
विज्ञापन



कार्यवाहक सीएम आए तो आई बिजली
शहर के रोहतक मार्ग पर कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी रात 9.30 बजे पहुंचे। इससे पहले बिजली निगम ने रोहतक से एक फीडर के लिए बिजली आपूर्ति शुरू कराई। रोहतक से बिजली आपूर्ति शुरू होने पर रोहतक रोड फीडर को रात 9.15 बजे चालू किया गया। इसके बाद हाइटेंशन लाइन की मरम्मत होने के बाद शहर के दिल्ली फीडर पर रात 11 बजे बिजली आपूर्ति शुरू हुई। रात 12.30 बजे सांपला फीडर भी बिजली आपूर्ति की गई। इसके बाद ग्रामीण क्षेत्र में भी बिजली आपूर्ति होने के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन



खरखौदा के 132 केवी बिजलीघर पर हरसाना से बिजली आपूर्ति होती है। मंगलवार शाम को हाइटेंशन लाइन का कंडक्टर टूट गया था। इससे बिजली कट लग गया था, इसी बीच खरखौदा शहर के अंदर कार्यवाहक मुख्यमंत्री का कार्यक्रम भी था। ऐसे में रोहतक से आने वाली वैकल्पिक लाइन से बिजली आपूर्ति मांगी गई थी। हाइटेंशन लाइन पर मरम्मत कार्य के बाद शहर व ग्रामीण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति चालू की गई।
- रवि कुमार, उपमंडल अभियंता, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed