फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   There was a lot of copying in the paper of 12th History and Biology subject, the examination of a center canceled due to paper leak

बारहवीं इतिहास और जीव विज्ञान विषय के पेपर में जमकर चली नकल, पेपर लीक होने पर एक केंद्र की परीक्षा रद्द

Wed, 20 Apr 2022 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
There was a lot of copying in the paper of 12th History and Biology subject, the examination of a center canceled due to paper leak
गीता भवन चौक स्थित जीवीएम स्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्र से पेपर देकर बाहर निकलते विद्यार्थी। - फोटो : Sonipat
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में नकल के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। मंगलवार को 12वीं कक्षा के इतिहास और जीव विज्ञान विषय के पेपर में भी जमकर नकल चली। नकल रोकने के लिए गठित उड़नदस्तों ने विभिन्न परीक्षा केंद्र से 18 नकलची पकड़े।
विज्ञापन

संयुक्त सचिव उड़नदस्ते ने गन्नौर क्षेत्र में बनाए गए परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते हुए अनुचित साधनों के 38 मामले पकड़े। वहीं एक परीक्षा केंद्र पर बाहरी व्यक्ति के पास कोड सी व उत्तर कुंजी मिलने व बाहरी हस्तक्षेप अधिक मिलने पर इस परीक्षा केंद्र पर इतिहास की परीक्षा रद्द कर दी। उड़नदस्ते में शामिल अधिकारियों ने केंद्र अधीक्षक व पर्यवेक्षकों का नकल रहित परीक्षा संचालित करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं के दौरान मंगलवार को 12वीं कक्षा का इतिहास व जीव विज्ञान विषय का पेपर था। शिक्षा अधिकारियों के नकल रोकने के सभी प्रयासों के बावजूद परीक्षा केंद्रों पर बाहरी हस्तक्षेप नहीं रुक रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए गए कई परीक्षा केंद्रों पर बाहरी हस्तक्षेप के अधिक मामले में सामने आ रहे हैं। परीक्षा के दौरान संयुक्त सचिव उड़नदस्ते ने गन्नौर के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते हुए अनुचित साधन के 38 मामले पकड़े। जिसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कैलाना पर अनुचित साधन के 24 मामले दर्ज किए गए। इस केंद्र पर बाह्य व्यक्ति से कोड सी की उत्तर कुंजी मिलने व बाहरी हस्तक्षेप अधिक मिलने पर इस केंद्र की इतिहास की परीक्षा रद्द कर दी। उन्होंने सभी केंद्र अधीक्षकों व पर्यवेक्षकों को भी नकल रोकने के लिए सख्ती बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिड़कियों के सहारे पहुंचाई जाती रही नकल
शहर में बनाए गए कई परीक्षा केंद्रों पर भी नकल का सिलसिला जमकर चला। मॉडल टाउन स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए परीक्षा केंद्र पर युवक खिड़की के सहारे पर्चियां पहुंचाते रहे। परीक्षा केंद्र के अंदर पर्चियां पहुंचाने वाले युवकों को पुलिस का भय तक नहीं था। वहीं कई अन्य परीक्षा केंद्रों पर ही बाहरी तत्व पुलिस से नजरें बचाते हुए खिड़की के सहारे पर्चियां पहुंचाने में व्यस्त रहे।

  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मॉडल टाउन में बनाए गए परीक्षा केंद्र में खिड़की से पर्चियां डा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मॉडल टाउन में बनाए गए परीक्षा केंद्र में खिड़की से पर्चियां डा- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed