{"_id":"625f0995aa399a4f734457f0","slug":"there-was-a-lot-of-copying-in-the-paper-of-12th-history-and-biology-subject-the-examination-of-a-center-canceled-due-to-paper-leak-sonipat-news-rtk6443595115","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारहवीं इतिहास और जीव विज्ञान विषय के पेपर में जमकर चली नकल, पेपर लीक होने पर एक केंद्र की परीक्षा रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारहवीं इतिहास और जीव विज्ञान विषय के पेपर में जमकर चली नकल, पेपर लीक होने पर एक केंद्र की परीक्षा रद्द
विज्ञापन
गीता भवन चौक स्थित जीवीएम स्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्र से पेपर देकर बाहर निकलते विद्यार्थी।
- फोटो : Sonipat
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में नकल के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। मंगलवार को 12वीं कक्षा के इतिहास और जीव विज्ञान विषय के पेपर में भी जमकर नकल चली। नकल रोकने के लिए गठित उड़नदस्तों ने विभिन्न परीक्षा केंद्र से 18 नकलची पकड़े।
संयुक्त सचिव उड़नदस्ते ने गन्नौर क्षेत्र में बनाए गए परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते हुए अनुचित साधनों के 38 मामले पकड़े। वहीं एक परीक्षा केंद्र पर बाहरी व्यक्ति के पास कोड सी व उत्तर कुंजी मिलने व बाहरी हस्तक्षेप अधिक मिलने पर इस परीक्षा केंद्र पर इतिहास की परीक्षा रद्द कर दी। उड़नदस्ते में शामिल अधिकारियों ने केंद्र अधीक्षक व पर्यवेक्षकों का नकल रहित परीक्षा संचालित करवाने के निर्देश दिए।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं के दौरान मंगलवार को 12वीं कक्षा का इतिहास व जीव विज्ञान विषय का पेपर था। शिक्षा अधिकारियों के नकल रोकने के सभी प्रयासों के बावजूद परीक्षा केंद्रों पर बाहरी हस्तक्षेप नहीं रुक रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए गए कई परीक्षा केंद्रों पर बाहरी हस्तक्षेप के अधिक मामले में सामने आ रहे हैं। परीक्षा के दौरान संयुक्त सचिव उड़नदस्ते ने गन्नौर के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते हुए अनुचित साधन के 38 मामले पकड़े। जिसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कैलाना पर अनुचित साधन के 24 मामले दर्ज किए गए। इस केंद्र पर बाह्य व्यक्ति से कोड सी की उत्तर कुंजी मिलने व बाहरी हस्तक्षेप अधिक मिलने पर इस केंद्र की इतिहास की परीक्षा रद्द कर दी। उन्होंने सभी केंद्र अधीक्षकों व पर्यवेक्षकों को भी नकल रोकने के लिए सख्ती बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
खिड़कियों के सहारे पहुंचाई जाती रही नकल
शहर में बनाए गए कई परीक्षा केंद्रों पर भी नकल का सिलसिला जमकर चला। मॉडल टाउन स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए परीक्षा केंद्र पर युवक खिड़की के सहारे पर्चियां पहुंचाते रहे। परीक्षा केंद्र के अंदर पर्चियां पहुंचाने वाले युवकों को पुलिस का भय तक नहीं था। वहीं कई अन्य परीक्षा केंद्रों पर ही बाहरी तत्व पुलिस से नजरें बचाते हुए खिड़की के सहारे पर्चियां पहुंचाने में व्यस्त रहे।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मॉडल टाउन में बनाए गए परीक्षा केंद्र में खिड़की से पर्चियां डा- फोटो : Sonipat