फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   There was a competition to show power between the two factions of Saroha Khap.

सरोहा खाप के दोनों गुटों में लगी शक्ति प्रदर्शन की होड़

Sat, 09 Oct 2021 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
There was a competition to show power between the two factions of Saroha Khap.
गांव बैंयापुर में सरोहा खाप के एक गुट के नवनियुक्त प्रधान सतीश सरोहा का स्वागत करते ग्रामीण। संव? - फोटो : Sonipat
गांव बैंयापुर में पिछले दिनों हुई हुई पंचायत में सरोहा खाप का नया प्रधान नियुक्त करने के बाद खाप दो गुटों में बंट चुकी है। अब दोनों गुटों में शक्ति प्रदर्शन की होड़ लगी हुई है। पहला गुट दूसरे गुट द्वारा नियुक्त किए गए प्रधान को अस्वीकार करते हुए 10 अक्तूबर को महापंचायत की घोषणा कर चुका है। वहीं दूसरे गुट के नवनियुक्त प्रधान के स्वागत के लिए गांव बैंयापुर, लिवान और अन्य गांवों में समारोह आयोजित किए गए। इनमें पहुंचकर नवनियुक्त प्रधान ने समाज में फैली बुराइयों से दूर रहने का संदेश दिया।
विज्ञापन

गांव बैंयापुर में आयोजित हुक्का पानी बैठक में पहुंचे सर्वजातीय सरोहा बारहा खाप के नवनियुक्त प्रधान सतीश सरोहा का दादा हजारी ने स्वागत किया। दादा हजारी ने कहा कि हमारी बारहा खाप एक युवा, सामाजिक व निष्पक्ष व्यक्ति को खाप की बागडोर सौंप चुकी है, ताकि समाज मे फैल रही कुरीतियों को दूर कर नई दिशा दी जा सके। नवनियुक्त प्रधान सतीश सरोहा ने ग्रामीणों को विश्वास दिलाया कि वे सभी प्रकार के विवादों का निष्पक्ष व बिना भेदभाव के निपटारा करने का प्रयास करेंगे। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं के नारे को अमल में लाते हुए उन्होंने कहा कि हमें बेटा-बेटी में भेदभाव नहीं करना चाहिए। 18 से 55 वर्ष तक के सभी साथियों को हर तीन महीने में रक्तदान करना चाहिए। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रयास करने चाहिए। इस दौरान गांव बैंयापुर से मुकेश सरोहा, कुलदीप, करतार सिंह, मेहर सिंह, प्रेम, बलबीर सिंह, लख्मीचंद, जगबीर, सतबीर फौजी, देवेंद्र सिंह, रणसिंह, जयदेव, रामकरण नंबरदार, जितेंद्र, बंटी, प्रदीप, संदीप लाकड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन

गांव-गांव जाकर दिया महापंचायत का न्योता
रोहतक रोड स्थित छोटूराम धर्मशाला में 10 अक्तूबर को होने वाली सर्व जातीय सरोहा बारहा खाप की महापंचायत की तैयारियां तेज कर दी हैं। खाप के सचिव रणसिंह सरोहा ने बताया कि महापंचायत में बारहा खाप के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। गांवों में जाकर लोगों को महापंचायत में पहुंचने का न्योता दिया जा रहा है। सर्वजातीय सरोहा बारहा खाप के प्रधान पद को लेकर सामने आए मतभेदों को आपसी सहमति से विचार-विमर्श कर दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed