फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   There is no proper drainage system on Gohana-Sonipat road, businessmen worried

Sonipat News: गोहाना-सोनीपत रोड पर नहीं है जलनिकासी की उचित व्यवस्था, कारोबारी परेशान

Sun, 30 Jun 2024 10:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 30 Jun 2024 10:12 PM IST
विज्ञापन
There is no proper drainage system on Gohana-Sonipat road, businessmen worried
फोटो 25 - सोनीपत के गोहाना स्थित नई सब्जी मंडी के पास सड़क पर जमा पानी। संवाद
गोहाना। सोनीपत-गोहाना रोड पर नई सब्जी मंडी के पास सड़क पर जमा पानी वाहन चालकों और दुकानदारों की परेशानी बढ़ा रहा है। सड़क किनारे पानी निकासी के लिए नाला तो बनाया गया है, लेकिन सफाई के अभाव में सड़क पर पानी जमा रहता है। दुकानदारों ने नप से मांग की है कि है कि नाले की सफाई कराई जाए।
विज्ञापन

नरेश व सुरेंद्र ने बताया कि सोनीपत रोड की बात करें तो नाले को ड्रेन नंबर आठ से नहीं जोड़ा गया है। इसकी वजह से नाला ओवरफ्लो रहता है। घरों की निकासी या बारिश होने के बाद सड़क पर पानी जमा हो जाता है। पानी निकासी के लिए सीवर लाइन व नाले तो बनाए गए हैं, लेकिन उनकी नियमित रूप से सफाई नहीं हो रही। मनोज व अनिल का कहना है कि नाले की नियमित रूप से सफाई नहीं होने से नाला ओवरफ्लो रहता है, जिस कारण सड़क पर पानी जमा रहता है। इस संबंध में उन्होंने नप के अधिकारियों को शिकायत की है, लेकिन समाधान नहीं हो रहा है। शिकायत के बाद कर्मचारी एक बार सफाई करके चले जाते हैं, उसके बाद फिर से नाला ओवरफ्लो हो जाता है।
विज्ञापन

वर्जन
शहर में नालों की सफाई की जा रही है। सोनीपत रोड पर पानी जमा होने की शिकायत नहीं मिली है। सफाई कर्मचारियों को भेजकर नाले की सफाई करा दी जाएगी।-दुर्गा देवी, सफाई निरीक्षक, नगर परिषद, गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 25 - सोनीपत के गोहाना स्थित नई सब्जी मंडी के पास सड़क पर जमा पानी। संवाद

फोटो 25 - सोनीपत के गोहाना स्थित नई सब्जी मंडी के पास सड़क पर जमा पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed