फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   There is no gynecologist and orthopedic specialist in the civil hospital, patients are being sent to Khanpur

Sonipat News: नागरिक अस्पताल में नहीं है महिला रोग व हड्डी रोग विशेषज्ञ, खानपुर भेजे जा रहे मरीज

Mon, 30 Dec 2024 01:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 30 Dec 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
There is no gynecologist and orthopedic specialist in the civil hospital, patients are being sent to Khanpur
गोहाना। बरोदा रोड स्थित नागरिक अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ व महिला रोग विशेषज्ञ नहीं हैं। ऐसे में मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध नहीं हो पा रही है। मरीजों की सुविधा के लिए अस्पताल प्रशासन ने हड्डी रोग विशेषज्ञ व महिला रोग विशेषज्ञ की मांग मुख्यालय भेजी है। मंजूरी मिलने के बाद ही आगामी प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन 400 से 500 मरीजों की ओपीडी होती है। इनमें से कई मरीज हड्डी संबंधी बीमारियों से ग्रस्त होते हैं। हड्डी रोग विशेषज्ञ न होने से मरीजों की सामान्य जांच कर गांव खानपुर कलां स्थित महिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया जाता है। वहीं महिला रोग विशेषज्ञ नहीं होने से हाई रिस्क डिलिवरी की संभावना होने पर गर्भवतियों को रेफर कर दिया जाता है। ऐसे में एएनएम व जीएनएम ही यहां सामान्य डिलिवरी करा रही हैं। नागरिक अस्पताल में हर महीने करीब 150 महिलाओं की सामान्य डिलिवरी करवाई जाती है व हाई रिस्क डिलिवरी को रेफर किया जा रहा है।
विज्ञापन

महिला रोग विशेषज्ञ एक साल के लिए डेपुटेशन पर
नागरिक अस्पताल में करीब छह माह से महिला रोग विशेषज्ञ का पद रिक्त पड़ा है। अस्पताल की महिला रोग विशेषज्ञ छह माह से रोहतक के नागरिक अस्पताल में प्रतिनियोजन (डेपुटेशन) पर हैं। साथ ही उनकी छह माह की अवधि ज्यादा बढ़ गई है। ऐसे में अस्पताल प्रशासन ने मुख्यालय से महिला रोग विशेषज्ञ की व्यवस्था करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
नागरिक अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ होने से मरीजों को फायदा मिलेगा। इसके लिए मुख्यालय में मांग भेज दी है। मंजूरी मिलने के बाद आगामी प्रक्रिया शुरू कर जाएगी। वहीं महिला रोग विशेषज्ञ की भी मांग भेजी गई है।

- डॉ. संजय छिक्कारा, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, नागरिक अस्पताल, गोहाना

-फोटो 53 : अलाव जलाकर सर्दी दूर करने का प्रयास करते लोग। संवाद

-फोटो 53 : अलाव जलाकर सर्दी दूर करने का प्रयास करते लोग। संवाद

-फोटो 53 : अलाव जलाकर सर्दी दूर करने का प्रयास करते लोग। संवाद

-फोटो 53 : अलाव जलाकर सर्दी दूर करने का प्रयास करते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed