फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Theft in three shops, thieves also took away DVR

Sonipat News: तीन दुकानों में चोरी, चोर डीवीआर भी ले गए साथ

Sat, 29 Jul 2023 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 29 Jul 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
Theft in three shops, thieves also took away DVR
फोटो :06: दिल्ली कैंप स्थित में दुकान में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।
सोनीपत। दिल्ली कैंप क्षेत्र में तीन दुकानों के ताले तोड़कर चोर हजारों रुपये का सामान व नकदी चोरी कर ले गए। दुकानदार सुबह पहुंचे तो चोरी का पता लगा। इस पर उन्होंने सेक्टर-27 थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर क्षेत्र में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन


लाजपत नगर निवासी राजू ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को बताया कि वह दिल्ली कैंप में कन्फेक्शनरी के सामान की दुकान करते हैं। उनकी दुकान पुष्प कन्फेक्शनरी के नाम से है। वह रात करीब साढ़े 12 बजे दुकान बंदकर घर चले आए थे। सुबह पहुंचे तो दुकान के ताले टूटे हुए थे। दुकान से महंगे सिगरेट और फास्ट-फूड के पैकेट गायब मिले। चोर उनकी दुकान का गल्ला तोड़कर 17 हजार रुपये की नकदी भी चोरी कर ली है। चोर सीसीटीवी की डीवीआर भी निकालकर ले गए। इसी दौरान उन्हें जानकारी मिली कि उनके पास ही मोबाइल की दुकान में भी चोरी हुई है। चोर सतपाल सिंह की मोबाइल की दुकान से सीसीटीवी की डीवीआर, करीब 20 हजार रुपये की मोबाइल एसेसरीज, 30 हजार रुपये की डिजिटल वॉच और गल्ले से 10 हजार रुपये चोरी कर ले गए। उसके बाद चोरों ने पास में स्थित हवा सिंह की हलवाई की दुकान से 22 हजार रुपये, गोसेवा के लिए रखी गुल्लक से हजारों रुपये और करीब दस हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए। हवा सिंह की दुकान के सीसीटीवी की डीवीआर भी चोरी कर ले गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


दुकानों में चोरी की शिकायत मिली थी। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जल्द चोरों का पता लगाकर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर संदीप कुमार, थाना प्रभारी, सेक्टर-27 सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed