फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The youth was called home and beaten up and then forcibly fed poison

Sonipat News: युवक को घर बुलाकर की पिटाई फिर जबरन खिलाया जहर

Sun, 30 Mar 2025 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 30 Mar 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
The youth was called home and beaten up and then forcibly fed poison
सोनीपत। गांव तिहाड़ मलिक में अनुसूचित जाति के युवक की डंडे से पीटकर व जहर पिलाकर हत्या किए जाने मामला सामने आया है। युवक को पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी मौत हो गई। युवक की मां ने गांव के ही चार लोगों पर हत्या व एससीएसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


पुलिस को गांव तिहाड़ मलिक निवासी सावित्री ने मोहाना शिकायत में बताया कि उनके बेटे कुलदीप (32) गांव में फास्ट फूड की रेहड़ी लगाते थे। उनका आरोप है कि गांव के ही रविंद्र के परिवार ने रंजिशन उनके बेटे को कॉल कर अपने घर बुलाया था। इसके बाद उनके बेटे की डंडे से पिटाई की गई और उसे जबरन जहर खिला दिया गया, जिससे बेटे की हालत बिगड़ गई। बेटे को अस्पताल से पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। पीजीआई में उपचार के दौरान बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में सावित्री के बयान पर रविंद्र, उसकी पत्नी, भाई सोनू व पिता को नामजद किया है। हत्या के साथ मारपीट व एससीएसटी एक्ट में भी मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने रोहतक में शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन


गांव तिहाड़ मलिक की महिला ने उनके बेटे को कॉल कर घर बुलाने के बाद हत्या करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि षड्यंत्र के तहत बुलाकर बेटे पर हमला किया गया। महिला के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऋषिकांत, एसीपी गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed