{"_id":"67ed9427754cfa442104c3b9","slug":"the-woman-was-injured-by-being-beaten-with-sticks-sonipat-news-c-197-1-snp1001-134654-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: महिला को लाठी-डंडों से पीटकर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: महिला को लाठी-डंडों से पीटकर किया घायल
Thu, 03 Apr 2025 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 03 Apr 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
गोहाना। गांव छिछड़ाना में एक महिला को लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया गया। महिला को नागरिक अस्पताल से भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल खानपुर रेफर कर दिया।
गांव छिछड़ाना निवासी जय सिंह ने बरोदा थाना पुलिस को बताया कि वह ऑटो लेकर काम पर गए थे। उनके जाने के बाद बेटे, भाई, उसकी पत्नी व अन्य परिजनों ने उनकी पत्नी को लाठी-डंडों से पीटा। पड़ोसी ने कॉल कर उन्हें बताया तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी और मौके पर पहुंचे। तब वह घर आए तो उनकी पत्नी संतोष गली में बेहोश पड़ी थी। वह उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। जय सिंह का कहना है कि पुश्तैनी जमीन को लेकर परिवार में विवाद है। उनके बड़े भाई को जमीन का ज्यादा हिस्सा मिला है और वह बराबर का हिस्सा देने की मांग कर रहे हैं। रंजिश के चलते उनकी पत्नी को पीटा गया। जय सिंह का आरोप है कि उनका बेटा भी बड़े भाई के कहे अनुसार काम करता है।