फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The team that went to remove illegal construction in Dewan Farm returned empty handed, preparations for demolition again after 48 hours

Sonipat News: दीवान फार्म में अवैध निर्माण हटाने गई टीम बैरंग लौटी, 48 घंटे बाद फिर गिराने की तैयारी

Tue, 17 Dec 2024 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
The team that went to remove illegal construction in Dewan Farm returned empty handed, preparations for demolition again after 48 hours
सोनीपत। बहालगढ़ रोड पर स्थित दीवान फार्म में सोमवार को अवैध निर्माण हटाने गई नगर निगम की टीम बैरंग लौट आई। फार्म संचालक की ओर से अवैध निर्माण हटाने के लिए 10 दिन का समय मांगा गया तो नगर निगम की टीम ने दो दिन का समय दिया है। ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि अगर 48 घंटे में खुद अवैध निर्माण नहीं हटाया गया तो उसके बाद नगर निगम की ओर से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बहालगढ़ रोड पर स्थित दीवान फार्म में सोमवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट उप निगम आयुक्त हरदीप सिंह के नेतृत्व में नगर निगम टीम अवैध निर्माण पर कार्रवाई करने पहुंची। सहायक अभियंता मंजीत दहिया ने बताया कि नगर निगम ने दीवान फार्म में बिना मंजूरी किए निर्माण किए जाने की सूचना मिली थी। इस पर 25 अक्तूबर को नोटिस जारी किया था। उसके बाद निर्माण जारी रखा तो फिर निगम की टीम ने 18 नवंबर को अवैध निर्माण को रुकवाया था। हरियाणा नगर निगम अधिनियम 1994 की धारा 263ए के तहत सीलिंग की कार्रवाई की थी। निगम की टीम दोबारा जांच के लिए पहुंची तो वहां सील हटाकर दोबारा से निर्माण किया जा रहा था। इस पर निगम ने पूर्व विधायक की पत्नी बिमला दीवान व फार्म के मालिक कमल दीवान पर सेक्टर-27 थाना में निर्माण की सील हटाने व दोबारा निर्माण का मुकदमा दर्ज कराया था। नगर निगम के सहायक अभियंता ने बताया कि 11 फुट के राजस्व रास्ते पर कब्जा करके अवैध निर्माण किया गया है। फार्म संचालक ने टीम को 10 दिन में कब्जा हटाने की बात कही है, लेकिन ड्यूटी मजिस्ट्रेट उप निगमायुक्त हरदीप सिंह ने फार्म संचालक को 48 घंटे का समय दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed