फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The target was to raise Rs 40 crore in revenue, but only Rs 14.53 crore was raised.

Sonipat News: 40 करोड़ राजस्व जुटाने का था लक्ष्य, 14.53 करोड़ ही जुटा

Wed, 01 Apr 2026 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 01 Apr 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
The target was to raise Rs 40 crore in revenue, but only Rs 14.53 crore was raised.
फोटो : सोनीपत नगर निगम कार्यालय में​ ​स्थित नागरिक सुविधा केंद्र में काउंटर पर गृहकर जमा कराने
सोनीपत। महावीर जयंती पर सरकारी अवकाश होने के बावजूद वित्त वर्ष के अंतिम दिन गृहकर जमा कराने वाले प्रॉपर्टी मालिकों की सुविधा के लिए नगर निगम कार्यालय खुला रहा। मंगलवार को 48 लोगों ने 2.34 लाख रुपये गृहकर जमा कराया। नगर निगम ने वित्त वर्ष में 40 करोड़ रुपये का राजस्व जुटाने का लक्ष्य दिया था लेकिन निगम करीब 14.53 करोड़ रुपये ही जुटा पाया है।
विज्ञापन

जिन लोगों ने बकाया गृहकर जमा नहीं कराया है उनसे अब 18 फीसदी जुर्माने के साथ गृहकर वसूला जाएगा। शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय के आदेशानुसार अब 1 व 2 अप्रैल का पोर्टल बंद रहेगा। 3 अप्रैल को पोर्टल खोला जाएगा। लोगों को इसकी जानकारी देने के लिए नोटिस चस्पा दिया गया है।
विज्ञापन

निगम क्षेत्र में 1.70 लाख प्रॉपर्टी हैं। इन प्रॉपर्टी से निगम प्रशासन गृहकर वसूलता है। नगर निगम कार्यालय में अब तक प्रॉपर्टी मालिकों ने 14.53 करोड़ रुपये गृहकर जमा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए वित्त वर्ष का गृहकर जमा कराने पर मिलेगी 10 फीसदी छूट
शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने प्रतिवर्ष गृहकर जमा कराने वालों को 31 जुलाई तक 10 फीसदी छूट देने के आदेश जारी किए हुए हैं। प्रॉपर्टी में आवास, फ्लैट्स, दुकान, व्यावसायिक भवन, सरकारी व अर्द्ध सरकारी भवन शामिल हैं। इन प्रॉपर्टी से निगम प्रशासन गृहकर वसूलता है। अगर प्रॉपर्टी मालिक नए वित्त वर्ष का गृहकर 31 जुलाई तक जमा करते हैं उन्हें नए वित्त वर्ष के गृहकर पर 10 फीसदी छूट दी जाएगी।
ऐसे भर सकते हैं ऑनलाइन गृहकर

निगम अधिकारियों का कहना है ऑनलाइन गृहकर जमा करने के लिए वेबसाइट ulbharyana.gov.in पर जाकर शहर का विकल्प क्लिक करें। इसके बाद वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करें। प्रॉपर्टी आईडी के विकल्प में अपना प्रापर्टी आईडी नंबर डाल कर क्लिक करते ही बिल से संबंधित जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी। जानकारी सही है तो पेमेंट के लिए आगे बढ़ें। यदि बिल में कोई गड़बड़ी है तो इसे ठीक करने के लिए निगम की प्रॉपर्टी शाखा में संपर्क किया जा सकता है।

शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय के आदेशानुसार अब 1 व 2 अप्रैल का पोर्टल बंद रहेगा। 3 अप्रैल को पोर्टल खोला जाएगा। लोगों से अपील है कि वह गृहकर का भुगतान समय पर करें। बकाया गृहकर जमा कराने के लिए डिफाल्टरों पर शिकंजा कसा जाएगा।
हर्षित कुमार, आयुक्त नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed